फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: टास्क में रश्मि देसाई ने करण कुंद्रा को किया सपोर्ट, भड़कीं देवोलीना ने कही ये बात

Wed, 08 Dec 2021 12:21 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 08 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15 rashami desai supported Karan Kundrra in the task Devoleena Bhattacharjee said this in anger
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 15 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स के आने से घर का माहौल पूरी तरह बदल गया है। घर में 5 कंटेस्टेंट्स वीआईपी बनकर आए हैं और हर कोई अपने अंदाज में खेल को और ज्यादा कठिन बनाने और घर के पुराने कंटेस्टेंट्स के लिए मुश्किलें खड़ी करने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, इन सबके बीच घर में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स का कनेक्शन पुराने सदस्यों से भी बनता हुआ नजर आ रहा है। देवोलीना भट्टाचार्जी जब बिग बॉस के बाहर थीं, तब वह खुलकर प्रतीक सहजाल को सपोर्ट कर रही थीं और घर में आने के बाद भी वह प्रतीक के साथ खड़ी हैं। इतना ही नहीं, अब प्रतीक की वजह से देवोलीना और रश्मि देसाई के बीच भी बहस हो गई हैं।


 
हुआ ये कि बिग बॉस ने घरवालों को एक टास्क दिया, जिसमें वीआईपी एक प्रक्रिया के तहत किसी नॉन वीआईपी सदस्यों में से किसी एक को नॉमिनेशन से सुरक्षित कर सकते हैं। इस दौरान रश्मि ने प्रतीक के खिलाफ अपना गेम खेला।

Bigg Boss 15 rashami desai supported Karan Kundrra in the task Devoleena Bhattacharjee said this in anger
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

रश्मि देसाई के सामने इस टास्क के दौरान प्रतीक सहजपाल और करण कुंद्रा आए। इस दौरान दोनों ने ही ये बताया कि वह एक-दूसरे से ज्यादा बिग बॉस के मजबूत कंटेस्टेंट हैं और घर में रहना डिजर्व करते हैं। इस प्रक्रिया के तहत प्रतीक और करण के बीच जमकर बहस होती है। प्रतीक करण के बल का प्रयोग करने की बात करते हैं, जो शो में करना मना है। तो वहीं करण भी प्रतीक के बिहेवियर की बात करते हैं।

Bigg Boss 15 rashami desai supported Karan Kundrra in the task Devoleena Bhattacharjee said this in anger
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

इस पूरी प्रक्रिया में रश्मि देसाई करण कुंद्र का सपोर्ट करती हैं। वह कहती हैं कि दोनों के प्वाइंट काफी आम है। करण की बात करूं तो, करण का सही लगता है। फिजिकली दोनों अच्छे हैं लेकिन ये भी सच है कि दोनों एक-दूसरे के लिए बल का प्रयोग करते हैं। ऐसे में, मैं बल के प्रयोग के ऊपर फैसला नहीं दूंगी। हालांकि, रश्मि की इस पर प्रतीक भड़क जाते हैं और दोनों के बीच काफी बहस होती है। इस दौरान प्रतीक कहते हैं कि तुम करण को ही जिताओगी, जिस पर रश्मि भड़क जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15 rashami desai supported Karan Kundrra in the task Devoleena Bhattacharjee said this in anger

रश्मि आगे कहती हैं कि मैं करण को बचाना चाहती हूं क्योंकि वह गेम के प्रति और दूसरों की जिम्मेदारियां निभाते हुए भी दिखते हैं। मुझे लगता है कि वह अपनी गलतियों को सुधारना चाहते हैं और उसे मानते भी हैं। इसी वजह से मुझे लगता है कि वह टास्क में काफी अच्छे हैं। टास्क को वह पूरे दिल से खेलते हैं और उसे मानते भी हैं। वह टास्क भी करते हैं। इसके आगे भी रश्मि देसाई करण कुंद्रा की जमकर तारीफ करती हैं, जिस वजह प्रतीक सहजपाल कहते हैं कि अच्छा हुआ आपने मेरा सपोर्ट नहीं किया। अहसान नहीं चाहिए।

विज्ञापन
Bigg Boss 15 rashami desai supported Karan Kundrra in the task Devoleena Bhattacharjee said this in anger
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : सोशल मीडिया

रश्मि देसाई का ये फैसला देवोलीना भट्टाचार्जी को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। वह वीआईपी जोन में सभी वीआईपी से बात करते हुए कहती हैं, 'मैं अब उसे बोलूंगी तो बुरा लगेगा। पहले रश्मि ने प्रतीक को अकल वाला टैग दिया और करण के अकड़ दे दिया। अब अपना फैसला पूरा बदल दिया। पूरे घरवाले एक साथ जा रहे थे तब उसे उल्टा जाना है।’ देवोलीना भट्टाचार्जी की ये बात सुनकर राखी सावंत कहती हैं कि रश्मि सबको मोहरा बनाती है लेकिन मैं ऐसा नहीं होने दूंगी। हालांकि, इसके बाद रश्मि और देवोलीना में बहस भी होती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed