{"_id":"6152e3658797397689343ea2","slug":"bigg-boss-15-rhea-chakraborty-to-be-a-part-of-salman-khans-show-speculation-intensifies-after-appearing-outside-studio","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 15: सलमान खान के शो का हिस्सा बन सकती हैं रिया चक्रवर्ती, स्टूडियो के बाहर दिखाई देने के बाद अटकलें तेज","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 15: सलमान खान के शो का हिस्सा बन सकती हैं रिया चक्रवर्ती, स्टूडियो के बाहर दिखाई देने के बाद अटकलें तेज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Tue, 28 Sep 2021 03:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बीते साल अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद सुर्खियों में आईं एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती एक फिर चर्चा में हैं। खबरों के मुताबिक वह सलमान खान के शो बिग बॉस 15 का हिस्सा हो सकती हैं। दरअसल, हाल ही में रिया अंधेरी स्थित एक स्टूडियो के बाहर देखी गईं, जिसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि वह इस सीजन बिग बॉस के घर की सदस्य बन सकती हैं।
हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन, स्टूडियो के बाहर रिया के स्पॉट होने के बाद से ही इस खबर को कंफर्म माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह वही स्टूडियो था जहां बिग बॉस 15 की कंफर्म कंटेस्टेंट तेजस्वी प्रकाश और बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट दलजीर कौर को देखा गया था। ऐसे में रिया का इस स्टूडियो के बाहर दिखने पर इसे बिग बॉस 15 के साथ जोड़ कर देखा जा रहा है।
Trending Videos
2 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 15 के शुरू होने की खबर के साथ ही लोग इसमें आने वाले कंटेस्टेंट्स को लेकर अलग-अलग अनुमान लगा रहे हैं। अगले महीने से शुरू होने वाले इस रियलिटी शो को लेकर हर रोज कई सेलेब्स के नाम सामने आ रहे हैं। इसी बीच कलर्स चैनल ने शो के लॉन्च प्रोग्राम के दौरान इस रियलिटी शो में शामिल होने वाले कुछ प्रतिभागियों के नामों की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
शमिता शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
चैनल की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक इस शो में बिग बॉस ओटीटी के फर्स्ट और सेकंड रनर अप रहे निशांत भट्ट और शमिता शेट्टी अब इसके टेलीविजन वर्जन का हिस्सा बनेंगे। इसके अलावा टीवी एक्ट्रेस डोनल बिष्ट और बिग बॉस 13 फेम आसिम रियाज के बड़े भाई उमर रियाज भी इस सीजन बिग बॉस के घर में बतौर सदस्य एंट्री लेंगे।
4 of 5
प्रतीक सहजपाल
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, शो के लिए सबसे पहले दो कंटेस्टेंट्स कंफर्म किए गए। इसमें बिग बॉस ओटीटी में धमाल मचा चुके प्रतीक सहजपाल का नाम शामिल है। जबकि राखी सावंत के पति रितेश बिग बॉस में हिस्सा लेने वाले प्रतियोगियों में दूसरा नाम हैं। इसके अलावा शो का हिस्सा बनने वालों में करन कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन
5 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बार बिग बॉस का घर जंगल थीम पर आधारित होगा। 2 अक्टूबर से शुरू हो रहा यह शो रोजाना सोमवार से शुक्रवार को रात 10.30 बजे प्रसारित किया जाएगा। जबकि शो को शनिवार और रविवार को रात 9.30 पर प्रसारित किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।