बिग बॉस का वीकेंड का वार कुछ घरवालों के लिए खुशियां लेकर आता है तो वहीं कुछ घरवालों की काफी क्लास लगती है। लेकिन बिग बॉस 15 अपने पांचवें हफ्ते में पहुंच चुका है और घर में काफी कुछ ड्रामा देखने को मिल रहा है। लेकिन इस वीकेंड के वार पर सलमान खान अपने प्रशंसकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज लेकर आए। इस हफ्ते सलमान खान अपनी पसंदीदा को-स्टार भाग्यश्री के साथ एक ही स्टेज साझा करते हुए नजर आएं और कुछ पुरानी यादों को ताजा किया।
Bigg Boss 15: बिग बॉस के सेट पर पहुंचीं भाग्यश्री, सलमान खान के साथ रिक्रिएट किया ‘मैंने प्यार किया’ मोमेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान ने गाया भाग्यश्री के लिए गाना
इतना ही नहीं सलमान खान अपनी को स्टार भाग्यश्री के लिए गाना गाते हुए भी नजर आ रहे हैं। ये गाना उनकी फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से है जिसके लिरिक्स है ‘तुम लड़की हो मैं लड़का हूं’। इन दोनों ने अपने उन पलों को रिक्रिएट किया और साथ ही साइकिल पर सलमान खान और भाग्यश्री एक-दूसरे का हाथ थामें हुए नजर आए। इसी के साथ सलमान खान ने अपनी फिल्म के कुछ डांस स्टेप्स भी किए।
सलमान खान ने याद किए पुराने दिन
सलमान खान ने मंच पर भाग्यश्री के बारे में बताते हुए कहा कि ये मेरी पहली लीड फिल्म की हीरोइन है जो बहुत ही बड़ी सुपरहिट हुई थी। ये फिल्म इतनी बड़ी हिट हुई कि इनकी बदौलत मुझे आठ महीने तक काम नहीं मिला था। सलमान खान ने कहा ये फिल्म 29 दिसम्बर 1989 में रिलीज हुई थी और इन्हें देखिए ये जरा भी नहीं बदलीं हैं, जहां भाग्यश्री ने कहा कि आप भी बिलकुल वैसे ही फिट हैं।
सलमान खान ने सुनाया कबूतर का किस्सा
सलमान खान ने कहा वो कबूतर कभी भी मेरे पास नहीं आता था वो आपके पास ही हमेशा रहता था, लेकिन वो कबूतर जैसे ही मेरे कंधे पर बैठा वो पखाना कर देता था। जिसका जवाब देते हुए भाग्यश्री ने कहा ये गुड लक होता है। लेकिन सलमान ने मजाक करते हुए कहा कि ऐसा गुडलक नहीं चाहिए जहां 8 महीने तक काम नहीं मिला।
सलमान खान ने पूछा ये सवाल
दरअसल भाग्यश्री बिग बॉस के सेट पर अपने बेटे अभिमन्यू दसानी की फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं, जहां जब अभिमन्यू ने सलमान से पूछा कि सेट का एक किस्सा जो किसी को नहीं पता उसके बारे में बताए तो सलमान खान ने साझा करते हुए पूछा आपकी मम्मी आज भी कभी भी बेहोश हो जाती हैं। इस बात को सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े।