बिग बॉस के वीकेंड के वार का इंतजार जहां दर्शक बड़ी ही बेसब्री के साथ करते हैं तो वहीं दूसरी तरफ घरवाले कुछ डरे सहमें से रहते हैं। सलमान खान वीकेंड के वार में जहां कई कंटेस्टेंट्स की जमकर तारीफ करते हैं तो वही दूसरी तरफ कई कंटेस्टेंट्स की क्लास भी सलमान खान लगाते हैं। हालांकि बीते हफ्ते सलमान खान ने घर वालों से कुछ ऐसे टास्क करवाए, जहां घरवालों के आपसी रिश्ते थोड़े बदले-बदले नजर आए। लेकिन इस हफ्ते सलमान खान को घर के कंटेस्टेंट्स की जरूरत पड़ गई।
Bigg Boss 15: 'द बिग पिक्चर' के लिए सलमान खान को पड़ी पैसों की जरूरत, करण कुंद्रा के सामने रखी यह शर्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जय भानुशाली ने की मदद
बिग बॉस ने घरवालों को बताया कि उनके होस्ट सलमान खान रणवीर सिंह के शो में पहुंचें हैं और उन्हें घरवालों की मदद की जरूरत है, जिसके बाद घरवालों को सलमान खान और रणवीर सिंह से कनेक्ट किया, जहां सलमान खान ने 1 लाख के सवाल का जवाब देने के लिए जय भानुशाली को चुना। ये सवाल क्रिकेट से संबंधित था।
ये था रणवीर का एक लाख का सवाल
रणवीर सिंह ने सलमान खान से जो सवाल पूछा था वो सवाल था कि इंडियन क्रिकेट टीम में किसे गब्बर कहा जाता है। जिसमें रणवीर ने सलमान खान को चार ऑप्शन दिए थे। सलमान खान ने जय से इसका जवाब पूछा तो जय ने कहा कि शिखर धवन को इंडियन क्रिकेट टीम का गब्बर कहा जाता है। सलमान खान ने कहा अगर जय ये जवाब गलत हुआ तो हर वीकेंड पर वार झेलने के लिए तैयार रहना।
करण कुंद्रा के सामने सलमान खान ने रखी शर्त
हालांकि सलमान खान इस दौरान घरवालों के साथ मस्ती करते हुए नजर आए। सलमान खान ने कहा, ‘वो कौन था जो बोल रहा था कि मैं पूरे पैसे दूंगा’, सभी ने इस दौरान करण का नाम लिया। सलमान खान ने करण कुंद्रा को कहा कि अगर जय के इस सवाल का जवाब गलत हुआ तो पूरे पैसे तुमसे ही भरवा के लूंगा।
सलमान खान ने जीते 1 लाख रुपये
रणवीर ने सलमान खान को कहा कि अगर वो गलत जवाब देंगे तो वो पूरा का पूरा अमाउंट हार जाएंगे और उनकी पॉइंट 0 हो जाएगा, लेकिन सलमान खान जय की मदद से वो राउंड जीत गए और उन्होंने पूरे 1 लाख रूपये जीत लिए।