फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: सलमान खान ने तेजस्वी प्रकाश और शमिता शेट्टी के बीच बताईं समानताएं, करण कुंद्रा से पूछे मजेदार सवाल

Sun, 09 Jan 2022 12:11 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 09 Jan 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15 Salman Khan asked funny questions to Karan Kundrra  and reveals similarities between Tejasswi Prakash and Shamita Shetty
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 15 जब से शुरू हुआ है तब से ही करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का रिश्ता सुर्खियों में बना है। दोनों घर में गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड बने और दोनों की नजदीकियां देखकर सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि सेलेब्स तक खुश हुए हैं। लेकिन अब शो में गेम की वजह से दोनों के बीच लड़ाई-झगड़ा भी शुरू हो गया है। बीते कुछ दिनों से करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश हर बात पर लड़ते-झगड़ते नजर आ रहे हैं। करण कुद्रा का रिश्ता शमिता शेट्टी के साथ ठीक है और इस वजह से भी उनकी और तेजस्वी की बहस देखने को मिली है। वहीं, अब ये मुद्दा वीकेंड का वार में भी उठा है।


 
सलमान खान ने करण कुंद्रा से तेजस्वी प्रकाश और शमिता शेट्टी से जुड़े सवाल किए। इस दौरान सलमान खान ने दावा किया कि तेजस्वी प्रकाश और शमिता शेट्टी के बीच काफी सारी चीजें मिलती-जुलती हैं। इस बात पर जब करण ने मना किया, तब सलमान ने ऐसे-ऐसे सवाल किए, जिसे सुनकर करण भी हां मे जवाब देते नजर आए।

Bigg Boss 15 Salman Khan asked funny questions to Karan Kundrra  and reveals similarities between Tejasswi Prakash and Shamita Shetty
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान ने करण कुंद्रा से कहा कि तेजस्वी और शमिता के बारे में आपको पता नहीं है लेकिन हमें दोनों में काफी सारी समानताएं दिखती हैं क्या आपको समानताएं नजर आती हैं? इस पर करण कहते हैं, ‘नहीं।’ सलमान खान आगे कहते हैं कि आज हम आपको दोनों के बारे में बताएंगे और आपको सिर्फ हां और ना में जवाब देना है और इस पर करण मान जाते हैं।

Bigg Boss 15 Salman Khan asked funny questions to Karan Kundrra  and reveals similarities between Tejasswi Prakash and Shamita Shetty
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान करण से पूछते हैं, ‘दोनों बहुत खूबसूरत हैं, दोनों ने खतरों के खिलाड़ी किया है और दोनों अपने करीबी लोगों को लेकर पॉजेसिव हैं?’ इन सवालों पर करण कुंद्रा ‘हां’ में जवाब देते हैं। इसके आगे सलमान खान सवाल करते हैं, ‘दोनों अपनी सहूलियत के हिसाब से चीजें चुनती हैं, दोनों नारी शक्ति का प्रतीक बनती हैं और जब इनकी किसी से बहस होती है तब वहीं खड़ी रहती हैं भागती नहीं है?’ करण इन सवालों का भी हंसते हुए ‘हां’ में जवाब देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15 Salman Khan asked funny questions to Karan Kundrra  and reveals similarities between Tejasswi Prakash and Shamita Shetty
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

इसके आगे सलमान खान पूछते हैं, ‘दोनों अपने आप को हमेशा सही मानती हैं, दोनों को अपनी आवाज सुनने का शौक हैं और जो वह बोलती हैं वो सही होता है? क्या इनका जवाब हां है या ना। और दोनों ने विशाल और निशांत को अपना करीबी दोस्त बनाया है?’ इस सवाल पर करण कुंद्रा के साथ-साथ पूरा घर 'हां' में जवाब देता है। इन सवालों पर शमिता और तेजस्वी भी हां में जवाब देती हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 15 Salman Khan asked funny questions to Karan Kundrra  and reveals similarities between Tejasswi Prakash and Shamita Shetty
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान अपना आखिरी सवाल पूछते हुए करण कुंद्रा से कहते हैं कि दोनों ही करण कुंद्रा की गुड बुक्स में आती हैं क्या ये सही है या गलत? इस पर करण कहते हैं, ‘हां ये बिल्कुल सही है।’ करण कुंद्रा के अलावा, बाकी सदस्य भी बोलते हैं कि हां ये बिल्कुल सही है। हालांकि, इन सवालों के बाद सलमान खान करण कुंद्रा को खूब फटकार लगाते हैं क्योंकि वह गेम में सही फैसले नहीं लेते और अपनी गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश का सपोर्ट नहीं करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed