फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: सलमान खान ने वीकेंड के वार पर की बड़ी घोषणा, महेश मांजरेकर ने दूर की सदस्यों की गलतफहमी

Sat, 20 Nov 2021 09:21 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sat, 20 Nov 2021 09:21 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 15 salman khan big announcement for contestants shamita shetty back in bb house
बिग बॉस 15 - फोटो : अमर उजाला मुंबई

बिग बॉस 15 अपने सातवें हफ्ते में हैं, ऐसे में सिर्फ शो के अंदर ही ड्रामा देखने को नहीं मिल रहा है, बल्कि शो के मेकर्स भी लगातार टीआरपी बढ़ाने के लिए रिएलिटी शो में नए-नए ट्विस्ट ला रहे हैं। बिग बॉस की कसौटी पर खरा उतरते हुए घरवालों को लगातार कठिन परिस्तिथियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन इस वीकेंड के वार में घरवालों पर एक ऐसा तूफान मंडराने वाला है, जो घर के कमजोर कंटेस्टेंट्स का घर से सफाया कर देगा।



सलमान खान करेंगे बड़ा एलान

बिग बॉस के मेजबान सलमान खान आज के एपिसोड में एक बहुत बड़ी घोषणा करने वाले हैं और ये घोषणा है कि अगले 48 घंटों में घर में सिर्फ पांच सदस्य ही होंगे। जी हां बिग बॉस ने एक प्रोमो आउट किया था जिसमें सलमान खान ये कहते हुए नजर आए थे कि घर में अब बस पांच फाइनलिस्ट ही बचेंगे। सलमान खान द्वारा की गई इस घोषणा ने सिर्फ घरवालों के ही नहीं बल्कि फैंस के होश भी उड़ा दिए।

bigg boss 15 salman khan big announcement for contestants shamita shetty back in bb house
बिग बॉस 15 - फोटो : अमर उजाला मुंबई

घर में लौंटी शमिता शेट्टी

पिछले कुछ दिनों से अपने स्वास्थ्य की वजह से घर से गायब हुईं शमिता शेट्टी भी वीकेंड के वार पर लौटी। शमिता की जैसे ही घर में एंट्री हुई सलमान खान उनसे घरवालों से कुछ सवाल पूछने के लिए कहते हुए दिखाई दिए। शमिता अपने सवालों का सिलसिला राजीव से शुरू करते हुए पूछती हैं कि वो जेल में जाने के लिए क्यों तैयार हुए। जिसका जवाब देते हुए राजीव ने कहा कि उनके दोस्तों ने उन्हें ऐसा करने के लिए कहा था इसलिए वो तैयार हो गए।

bigg boss 15 salman khan big announcement for contestants shamita shetty back in bb house
बिग बॉस 15 - फोटो : अमर उजाला मुंबई

विशाल पर भी लगाए आरोप

राजीव के बाद शमिता शेट्टी ने विशाल और घर के अन्य सदस्यों पर गंदे खेल खेलने और अपने ही दोस्तों से डील करने पर सवाल भी उठाया। तेजस्वी ने भी शमिता शेट्टी पर सवाल उठाते हुए कहा कि आप उन्हें सहयोग  नहीं देती जो डिजर्व करते हैं, बल्कि उन्हें देती हैं जो आपके दोस्त हैं। शमिता शेट्टी ने खुद का पक्ष सामने रखते हुए कहा वीआईपी बनने में और कैप्टेनसी में बहुत फर्क है। सलमान खान ने दोनों को लताड़ लगाते हुए कहा कि उनके हाथ में होता तो सब अपना स्टैंड लेते।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 15 salman khan big announcement for contestants shamita shetty back in bb house
बिग बॉस 15 - फोटो : अमर उजाला मुंबई

सलमान खान के सेट पर पहुंचे महेश मांजरेकर

एक तरफ जहां घरवालों की जमकर क्लास लगी तो वही मंच पर सलमान खान के साथ महेश मांजरेकर ने घरवालों के गलतफहमी के गुब्बारे फोड़े। इस बार घरवालों को ये मौका नहीं मिला कि वो एक-दूसरे के गलतफहमी के गुब्बारे फोड़े, बल्कि महेश मांजरेकर ने एक-एक कर घरवालों को उनके मन में पलने वाली गलतफहमियों से अवगत करवाया। महेश मांजरेकर ने कहा, ‘मैं आपको बताऊंगा कि आपको क्या गलतफहमी है और आपको आपका गुब्बारा फोड़ना है।

विज्ञापन
bigg boss 15 salman khan big announcement for contestants shamita shetty back in bb house
बिग बॉस 15 - फोटो : अमर उजाला मुंबई

घरवालों की दूर की गलतफहमी

महेश मांजरेकर ने शुरुआत जय भानुशाली से की, जहां उन्होंने जय को कहा कि तुम्हें हमेशा मिस्टर परफेक्ट बनने की जरूरत नहीं है। शमिता को महेश मांजरेकर ने खुद से हटकर दूसरों की सुनने की सलाह दी, तो वहीं नेहा भसीन को कहा कि वो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नहीं हैं इसलिए उन्हें अपने व्यवहार को संभालना चाहिए। महेश मांजरेकर ने विशाल कि क्लास लगाते हुए कहा कि वो स्ट्रेटेजी बनाने में इतने मास्टर नहीं है जितना वो सोचते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed