फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: सलमान खान ने करण कुंद्रा को बताया किंग मेकर, इन दो सदस्य को कहा प्यादा

Mon, 25 Oct 2021 02:19 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 25 Oct 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15 salman khan called karan kundrra a king makers and said umar riaz and ieshaan sehgaal pawn
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors TV

बिग बॉस 15 के वीकेंड के वार में सलमान खान जब भी घर में आते हैं, तो वो घरवालों के लिए तो कुछ नया लाते ही हैं। इस हफ्ते भी जहां घर में एक नया वाइल्ड कार्ड एंट्री करने जा रहा है तो वहीं सलमान खान ने रविवार को घर में कई सदस्यों की तारीफ की, कई कंटेस्टेंट की क्लास भी लगाई, जिसमें करण कुंद्रा और जय भानुशाली भी शामिल हैं। लेकिन इन सबके बीच सलमान खान ने करण कुंद्रा को खिलाड़ी बताया तो वहीं उमर रियाज और ईशान सहगल को उनका प्यादा।



सलमान ने ईशान उमर से पूछा ये सवाल

सलमान खान ने वीकेंड के वार पर उमर और ईशान पर निशाना साधते हुए उनसे कई सवाल किए। सलमान खान ने उनसे ये तक पूछा कि क्या वो हर चीज करण से ही पूछ कर करते हैं। सुबह ब्रश करने से लेकर शाम को ब्रश करने तक के बीच हर काम वो करण के मुताबिक ही करते हैं। इसी के साथ ईशान को सलमान ये कहते हुए भी नजर आए कि तुम ने हर काम करण से पूछकर किया, तो क्या मायशा के साथ जो करते हो वो भी करण से पूछते हो।

Bigg Boss 15 salman khan called karan kundrra a king makers and said umar riaz and ieshaan sehgaal pawn
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

करण कुंद्रा को कहा किंग मेकर

सलमान खान ने करण कुंद्रा को समझाते हुए कहा, ‘आपको देखकर हमें ऐसा लग रहा है कि हम किंग मेकर बनाने वाले को देख रहे हैं, जिसमें हो सकता है हम गलत भी हो। लेकिन अगर आप ऐसे किंग मेकर बनकर रहोगे तो आखिर में किंग मेकर ही बनकर रह जाओगे, किंग नहीं। ये भी हो सकता है ये कमफर्ट जोन है, जिससे आप दूसरों को काम पर लगा रहे हो।

Bigg Boss 15 salman khan called karan kundrra a king makers and said umar riaz and ieshaan sehgaal pawn
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors TV

उमर और ईशान को बताया सलाहकार

सलमान ने करण से बातचीत करते हुए आगे कहा, ‘जब मसलपावर चाहिए तो आपके ये दो सलाहकार जिन्हें लगता है कि बिग बॉस के सबजेक्ट में आपने पीएचडी कर ली है। आपको अगर आपके लिए बात करने वाले चाहिए तो ये दोनों खड़े हैं यहां पर। इसी के साथ सलमान ने घरवालों से भी पूछा क्या उन्हें लगता है कि बिग बॉस ने करण को कोई पाठ पढ़ाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15 salman khan called karan kundrra a king makers and said umar riaz and ieshaan sehgaal pawn
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors TV

ईशान ने दी सफाई

ईशान ने अपनी सफाई देते हुए सलमान खान के सामने कहा, ‘ऐसा नहीं है कि उनकी बातों में मैं आता हूं, मैं उन्हें अपने बड़े भाई की तरह मानता हूं और जब भी मुझे कुछ समझ नहीं आता तो मैं उनसे बात करता हूं। वो मुझे समझाते हैं। इसी बीच सलमान ने उन्हें टोकते हुए कहा जब मायशा से प्यार किया तब तो नहीं एडवाइज ली। जिसका जवाब देते हुए ईशान ने कह, ‘ली थी सर’। सलमान ने कहा हा तो करण से पूछ लिया करो कितने बजे पेस्ट करूं या मयशा को कब किस करूं।

विज्ञापन
Bigg Boss 15 salman khan called karan kundrra a king makers and said umar riaz and ieshaan sehgaal pawn
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors TV

सलमान खान ने उमर और ईशान को कहा प्यादा

सलमान खान ने ईशान की बात सुनने के बाद उन्हें और उमर को कहा, ‘आप दोनों करण के पीछे हैं और करण आपके आगे हैं’। करण को समझाते हुए सलमान खान ने कहा, ‘आप ये देख लो कि आपको फ्रंट फूट पर आकर खेलना है या फिर अपने दो प्यादों और किसी और को फ्रंटलाइन पर भेजना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed