बिग बॉस अपने आठवें हफ्ते में पहुंचने जा रहा है। ऐसे में घर में अब एक के बाद एक ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। जहां इस शनिवार वीकेंड के वार में सलमान खान ने नहीं बल्कि बिग बॉस मराठी के होस्ट और सलमान खान के दोस्त महेश मांजरेकर ने आकर कई घरवालों की गलतफहमी दूर की तो वहीं शमिता शेट्टी शो में वापस लौट आईं और उन्होंने कई घरवालों पर सवाल खड़े किए। लेकिन इस हफ्ते सलमान खान की जिस पर नाराजगी देखने को मिली वो सदस्य थे सिंबा नागपाल।
Bigg Boss 15: सलमान खान ने सिंबा नागपाल को दी चारपाई, ऐसे जताई उनकी हरकत पर नाराजगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान ने दी सिंबा को चारपाई
सलमान खान ने वीकेंड के वार पर सिंबा पर चिल्लाकर या गुस्सा करके उनके गेम पर अपनी नाराजगी नहीं जताई बल्कि दबंग खान ने सिंबा को स्टोर रूम में भेजा और वहां से एक चारपाई मंगवाई। सलमान खान ने सिंबा को बोला तुम ये खोलो और जब तक वीकेंड के वार का एपिसोड चल रहा है इसी पर सोते रहो और इस बार मुझे तुम्हारा सॉरी नहीं सुनना।
इस वजह से गुस्सा हुए सलमान खान
दरअसल सलमान खान सिंबा नागपाल से सलमान खान की नाराजगी इस बात से थी कि वो किसी भी बात पर स्टैंड नहीं लेते। कल घर में प्रतीक और नेहा भसीन का बहुत बड़ा झगड़ा हो गया था। जहां सभी घरवाले इन दोनों के बीच की लड़ाई खत्म करवाने की कोशिश कर रहे थे तो वही दूसरी तरफ सिंबा घर में उस वक्त सो रहे थे।
वीआईपी जोन बाहर हुए थे सिंबा
बता दें कि बिग बॉस के घर में उमर रियाज और सिंबा नागपाल के बीच बहुत बड़ा झगड़ा हो गया था। हिंसक होने की वजह से बिग बॉस ने उन्हें घर में चेतावनी देकर रहने तो दिया, लेकिन उन्हें वीआईपी रेस का मेम्बर बनने से बाहर कर दिया, जिसके बाद एक बार फिर से सिंबा शांत हो गए।
बिग बॉस के घर में इस हफ्ते कई ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। रश्मि देसाई, देवोलीना भट्टाचार्जी, और अभिजीत जहां घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में जाएंगे तो वहीं घर में अब वीआईपी के द्वार सभी कंटेस्टेंट्स के लिए बंद हो जाएंगे और 48 घंटे में इस घर में सिर्फ टॉप पांच कंटेस्टेंट्स नजर आएंगे।