फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: सलमान खान ने दी रितेश को सजा, राखी सावंत को पीठ पर बैठाकर कराए पुशअप्स, जानें वजह

Sun, 05 Dec 2021 01:19 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 05 Dec 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15 Salman Khan gets Ritesh to do pushups know the reason
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 15 में राखी सावंत और उनके पति रितेश जमकर धमाल मचा रहे हैं। दोनों घर में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में आए हैं। रितेश आते ही घर के जीजू बन गए हैं। उन्हें हर कंटेस्टेंट जीजू कहकर बुला रहा है। तो दूसरी तरफ घर से बाहर सोशल मीडिया पर भी राखी और रितेश की जमकर चर्चा हो रही है। कई लोग उन्हें फेक कपल बता रहे हैं तो कुछ लोगों को उनकी शादी पर यकीन है। इससे साफ है कि रितेश लाइमलाइट में बने हुए हैं लेकिन वीकेंड का वार में सलमान खान ने एक टास्क के दौरान रितेश को सजा दे दी।


 
हुआ ये कि वीकेंड का वार में सलमान खान ने करण कुंद्रा और प्रतीक सहजपाल के बीच एक टास्क करवाया, जिसमें घरवालों को प्रतीक और करण को अकलमंद व अकड़ू का टैग देना था। इस दौरान सभी एक-एक करके दोनों के टैग देते हैं लेकिन रितेश दोनों को अकलमंद का टैग दे देते हैं, जिस वजह से सलमान खान रितेश को सजा सुनाते हैं।

Bigg Boss 15 Salman Khan gets Ritesh to do pushups know the reason
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान रितेश को सजा सुनाते हुए कहते हैं कि उन्हें पुशअप्स करने होंगे और वो भी राखी सावंत को अपनी पीठ के ऊपर बैठाकर। सलमान खान की ये बात सुनकर राखी और रितेश दोनों हैरान रह जाते हैं। इस पर राखी कहती हैं कि रितेश ने तो आज तक एक बार भी पुशअप नहीं किया है। इसी वजह से पहले उमर रियाज रितेश को पुशअप्स करके दिखते हैं, जिसके बाद रितेश आगे आते हैं।

Bigg Boss 15 Salman Khan gets Ritesh to do pushups know the reason
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद रितेश राखी को अपनी पीठ पर बैठाकर पुशअप्स करते हैं। वह लगभग 10 बार ऐसा करते हैं और खुद सलमान खान गिनती करते हैं। हालांकि, रितेश ठीक से ये सब कर नहीं पाते हैं, जिस वजह से सलमान खान कहते हैं कि इसे पुशअप्स नहीं कहते हैं और उमर इनको दिखा दो कि ये क्या कर रहे थे। इसके बाद उमर फिर आगे आते हैं और रितेश को बताते हैं। इस दौरान जब उमर रितेश की तरह पुशअप्स करते हैं तो उन्हें देखकर हर कोई हंसने लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15 Salman Khan gets Ritesh to do pushups know the reason
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान के अलावा शो में आई गेस्ट रवीना टंडन भी रितेश और राखी सावंत के साथ मस्ती करने का मौका नहीं छोड़ती हैं। रवीना रितेश के साथ एक प्रैंक करती हैं, जिसमें सलमान खान उनका पूरा साथ देते हैं। रवीना रितेश से उनकी गर्लफ्रेंड बनकर बात करती हैं। इस दौरान घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स को रवीना टंडन की सिर्फ आवाज सुनाई देती है और इसी वजह से वह सभी सीरियस हो जाते हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 15 Salman Khan gets Ritesh to do pushups know the reason
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

इस दौरान रवीना काफी देर तक ये जताती हैं कि वह रितेश की गर्लफ्रेंड हैं। हालांकि, कुछ देर बाद वह सभी के सामने आ जाती हैं, जिस वजह से रितेश राहत की सांस लेते हैं। इस दौरान सलमान कहते हैं कि ऐसा लग रहा था जैसे रितेश की सारी पोल खुल गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed