बिग बॉस सीजन 15 ने आज अपने छह हफ्ते पूरे कर लिए हैं। इन छह हफ्तों में घर में काफी कुछ ड्रामा दर्शकों को देखने को मिला। हर वीकेंड के वार पर सलमान खान जहां घरवालों की जमकर क्लास लगाते हैं तो वहीं दूसरी तरफ स्टेज पर आए हुए मेहमानों के साथ खूब मस्ती करते हुए दिखाई देते हैं। इस हफ्ते सलमान खान रानी मुखर्जी, सिद्धांत चतुर्वेदी और शर्वरी वाघ के साथ स्टेज पर खूब धमाल करते हुए नजर आएं। संडे यानी की आज रानी मुखर्जी अपने दोनों सह-कलाकारों के साथ अपनी आगामी फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ के प्रमोशन के लिए बिग बॉस के सेट पर पहुंची।
Bigg Boss 15: सलमान खान और रानी मुखर्जी ने मंच पर पुरानी यादें की ताजा, घरवालों ने डाला एक-दूसरे पर कीचड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरवालों ने एक-दूसरे पर उछाला कीचड़
घरवालों ने एक-दूसरे पर कीचड़ उछालते हुए कई आरोप लगाए। नेहा भसीन ने करण कुंद्रा पर कीचड़ उछालते हुए उन्हें यूजलेस बताया। तो वहीं उमर ने प्रतीक पर नफरत का कीचड़ उछालने से पहले उन्हें घर का सबसे इरिटेटिंग सदस्य बताया। जिसके बाद उमर और प्रतीक के बीच खूब गहमा-गहमी देखने को मिली, जिसे देखकर शर्वरी काफी हैरान रह गईं।
शर्वरी और सिद्धांत के सामने हिंसक हुए प्रतीक और उमर
उमर रियाज और प्रतीक अपनी लड़ाई के चक्कर में ये तक भूल गए कि घर में मेहमान मौजूद हैं और सिद्धांत चतुर्वेदी और शर्वरी वाघ के सामने दोनों हिंसक हो गए। जिसके बाद घरवालों ने उन दोनों को रोकने की कोशिश कि और उन्हें याद दिलाया कि घर में मेहमान आए हैं।
सलमान खान ने उमर को उनके व्यवहार के लिए लगाई फटकार
मेहमानों के सामने ही सलमान खान ने उमर रियाज को फटकार लगाते हुए अपनी सीट पर बैठने के लिए कहा। सलमान ने गुस्से में उमर से कहा, ‘उमर, आप अकेले हो जो गुस्सा दिखा सकते हो? मेरा गुस्सा देखना चाहोगे आप? सलमान खान को उमर रियाज पर इस तरह से गुस्सा होते देखकर घरवाले भी थोड़ा सावधान हो गए। सलमान ने उमर से आगे कहा, ‘तुमसे हाथ जोड़कर दरख्वास्त करता हूं कि मुझे उस गुस्से के मोड़ में मत लेकर आओ।
रानी-सलमान खान ने जमकर लगाए ठुमके
हालांकि सलमान खान का गुस्सा जल्द ही शांत हो गया जब स्टेज पर रानी मुखर्जी ने उन्हें जॉइन किया और उन्होंने उनके साथ आइकोनिक गाने ‘सरकी जो सर से वो धीरे-धीरे’ गाने और साथ ही बंटी और बबली के गाने पर जमकर डांस किया। उन दोनों के स्टेज पर कई गेम्स भी खेले जिसमें बाद में शर्वरी वाघ और सिद्धांत चतुर्वेदी ने भी उन्हें जॉइन किया।