{"_id":"61be3b98659aaa04f027380f","slug":"bigg-boss-15-salman-khan-reprimands-tejashwi-prakash-says-i-am-not-karan-dont-talk-to-me-like-this","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 15: सलमान खान ने तेजस्वी प्रकाश को लगाई फटकार, कहा- मैं करण नहीं हूं मुझसे ऐसे बात की तो...","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 15: सलमान खान ने तेजस्वी प्रकाश को लगाई फटकार, कहा- मैं करण नहीं हूं मुझसे ऐसे बात की तो...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sun, 19 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
टेलीविजन का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 15 धीरे-धीरे अपने फिलाने की ओर बढ़ रहा है। शो के फिनाले में अपनी जगह बनाने के लिए सभी सदस्य काफी जद्दोजहद करते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में बिग बॉस के दिया टास्क के दौरान कई बार घरवाले आपस में लड़ते भी नजर आ रहे हैं। बिग बॉस का बीता हफ्ता लड़ाई- झगड़ों से भरा रहा। इस दौरान घर वालों के बीच जमकर नोकझोंक और तकरार देखने को मिली। वहीं, हफ्ते भर हुए सभी हंगामे और बवाल के बाद सलमान खान हिसाब किताब करने घरवालों से बातचीत करने पहुंचे।
आज प्रसारित हुए वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने राखी सावंत के पति रितेश और अभिजीत बिचुकले की जमकर क्लास लगाई। इस दौरान सलमान ने घर में दोनों के बर्ताव के लिए फटकार लगाते हुए खूब खरी-खोटी भी सुनाई। इतना ही नहीं इस दौरान सलमान गुस्से में दोनों को भला बुरा कहते भी नजर आए।
Trending Videos
2 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : Colors Tv
बिग बॉस में बीते दिनों अभिजीत की किस वाली हरकत से सभी घरवाले उनसे नाराज नजर आए। बीते एपिसोड्स में इस बात का काफी मुद्दा भी बनाया गया। इतना ही नहीं शो के होस्ट सलमान खान भी अभिजीत की इस हरकत पर काफी गुस्सा होते दिखाई दिए। इस दौरान सलमान खान ने ना सिर्फ अभिजीत को उनकी हरकत के लिए उन्हें जमकर फटकार लगाई बल्कि उन्हें तमीज में रहने की भी हिदायत दी। हालांकि, इस दौरान सलमान खान तेजस्वी प्रकाश और देवोलीना भट्टाचार्जी के रवैये को लेकर भी उनसे ना खुश नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : Colors Tv
दरअसल सलमान ने घरवालों को किस वाले मुद्दे के कुछ फुटेज दिखाए और सभी सदस्यों को इस पर अपनी राय देने को कहा। इस फुटेज को देखने के बाद सभी घरवाले अभिजीत के खिलाफ बोलते नजर आए। हालांकि सलमान खान ने इस दौरान देवोलीना को भी आड़े हाथों लिया।
4 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : Colors Tv
सलमान खान ने रश्मि देसाई और शमिता शेट्टी का समर्थन करते हुए कहा कि बीते दिनों हुए मुद्दे पर शमिता और रश्मि की बात पूरी तरह सही थी। उन दोनों की बात को सही बताते हुए सलमान ने तेजस्वी प्रकाश को मुद्दे को बढ़ाने और उसे भटकाने पर भी जमकर लताड़ लगाई।
विज्ञापन
5 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान सलमान तेजस्वी के बीच तीखी बहस में देखने को मिली। तेजस्वी के बार-बार सलमान की बात काटने पर सलमान ने उन्हें डांट लगाते हुए कहा कि मैं करण नहीं हूं। आप मुझसे इस तरह से बात नहीं कर सकती हो। इसके बाद सलमान स्क्रीन से चले गए। इसके बाद भी तेजस्वी ने देवोलीना का साथ देते हुए कहा कि चाहे जो भी हो वह हमेशा उनके ही साथ हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।