Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Television
›
Bigg Boss 15: Salman sang a famous Sri Lankan song with Yohani in a broken rhythm took Sridevis name in the middle of the song
{"_id":"61633a2c8ebc3e2ee33e76cf","slug":"bigg-boss-15-salman-sang-a-famous-sri-lankan-song-with-yohani-in-a-broken-rhythm-took-sridevis-name-in-the-middle-of-the-song","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 15: टूटी-फूटी लय में सलमान ने यूहानी संग गाया मशहूर श्रीलंकाई गाना, गाने के बीच लिया श्रीदेवी का नाम","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 15: टूटी-फूटी लय में सलमान ने यूहानी संग गाया मशहूर श्रीलंकाई गाना, गाने के बीच लिया श्रीदेवी का नाम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Mon, 11 Oct 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी के सबसे मशहूर और चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस के रविवार को प्रसारित हुए वीकएंड का वार एपिसोड में एंटरटेनमेंट का डबल डोज देखने को मिला। शो के आज प्रसारित हुए एपिसोड में एक तरफ जहां एलिमिनेशन ने सबकी आंखे नम कर दी। तो वहीं, दूसरी तरफ घर पहुंचे कलाकारों के साथ घर के सदस्यों ने गरबा नाइट्स में खूब मस्ती की। इतना ही नहीं शो के पहले वीकएंड का वार के दूसरे दिन मंच पर नजर आईं श्रीलंकाई सिंगर यूहानी।
शो में पहुंचीं यूहानी का सलमान खान ने बेहद गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। यह पहली बार था जब इंटरनेट सेंसेशन बन चुकीं यूहानी किसी इंडियन टेलीविजन शो में नजर आई हैं। यूहानी पहली बार बिग बॉस में बतौर मेहमान नजर आईं। शो के दौरान सलमान टूटी-फूटी सिंहाला भाषा में 'मनिके माके हिते' गाने को गाते भी नजर आए।
सलमान खान ने यूहानी के साथ सुर से सुर मिलाने की भी कोशिश की। हालांकि, इसे ठीक से गा नहीं पाए। गाना गाने की कोशिश के बीच सलमान गाने में एक शब्द की जगह श्रीदेवी बोल देते है। जिसे सुन यूहानी हंस देती हैं। इस दौरान यूहानी ने सलमान खान के लिए उन्हीं की फिल्म का गाना 'ओ ओ जाने जाना' भी गाया।
3 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
इतना ही नहीं आज प्रसारित हुए एपिसोड में घर में आयोजित हुई गरबा नाइट्स के दौरान शो में निया शर्मा, राहुल वैद्य, आस्था गिल, भूमि त्रिवेदी, ध्वनि भानुशाली, मीट ब्रदर्स और खुशबू ने अपने धमाकेदार गानों से घर वालों का खूब मनोरंजन किया। इस दौरान सभी घर वाले इन कलाकारों के साथ गरबा करते और मस्ती में झूमते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा आज के एपिसोड में बतौर पैनलिस्ट शामिल हुए चार कलाकारों ने घर वालों को लेकर अपने- अपने विचार साझा किए। इस दौरान जहां नेहा भसीन और निक्की तंबोली प्रतीक सहजपाल का सपोर्ट करती नजर आईं तो वहीं करण पटेल और अर्जिन बिजलानी जय भानुशाली का बचाव करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
5 of 5
साहिल श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, आज के एपिसोड में दर्शकों को पहला एलिमिनेशन देखने को मिला। शो के पहले ही हफ्ते में एक कंटेस्टेंट घर से बाहर भी हो गए हैं। दरअसल, इस हफ्ते साहिल श्रॉफ घर से बेघर हो गए। साहिल का नाम अनाउंस करते हुए सलमान ने बताया कि सबसे कम वोटों के चलते साहिल को शो से बाहर होना पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।