फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: संवाददाता बनकर सलमान खान के सेट पर पहुंचीं सारा अली खान, घरवालों से करवाए टास्क

Sun, 05 Dec 2021 10:15 PM IST
तान्या अरोड़ा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sun, 05 Dec 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 15 sara ali khan bigg boss set actress fun activities with salman khan tejasswi prakash rakhi sawant perform lavani
बिग बॉस 15 - फोटो : अमर उजाला मुंबई

बिग बॉस 15 अपने दसवें हफ्ते में पहुंचने वाला है ऐसे में शो में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा हैं। शनिवार को वीकेंड के वार में घरवाले मेहमानों के सामने ही एक-दूसरे से लड़ पड़ें तो वहीं अब रविवार को संवाददाता बनकर घर में सारा अली खान पहुंचीं। अपनी मौजूदगी से सारा अली खान ने बिग बॉस के मंच पर चार चांद तो लगाए ही, लेकिन शो के मेजबान सलमान खान के साथ भी उनकी काफी मस्ती देखने को मिली। सारा ने सलमान खान के साथ-साथ घरवालों से भी मुलाकात की।

सारा ने दी फैंस को घर की जानकारी

सारा ने बिग बॉस के मंच पर पहुंचते ही कहा, ‘आपकी पसंदीदा संवाददाता सारा बिग बॉस के मंच पर पहुंच गई हाई और अब घर में धमाल की शुरुआत होगी। सलमान खान ने सारा अली खान का मंच पर खुले दिल से स्वागत किया और उसी के साथ उनकी आगामी फिल्म ‘अतरंगी रे’ के गाने चका-चक पर खूब डांस किया। इसी के साथ सलमान खान ने सारा को कहा कि आपको शायरी करने का भी शौक है?जिसका जवाब देते हुए सारा ने कहा, मैं कायर नहीं हूं, मैं शायर हूं’।

bigg boss 15 sara ali khan bigg boss set actress fun activities with salman khan tejasswi prakash rakhi sawant perform lavani
बिग बॉस 15 - फोटो : अमर उजाला मुंबई

तेजस्वी और राखी से करवाया डांस

सारा अली खान की मस्ती मंच पर खत्म ही नहीं हुई, इसके बाद जाकर सारा ने घरवालों के साथ भी ढ़ेर सारी मस्ती की। उन्होंने घर के अंदर जाते ही दो मराठी मुलगी यानी की राखी सावंत और तेजस्वी प्रकाश से लावणी करवाई। दोनों ने अपनी शानदार लावणी स्किल्स से सारा अली खान का दिल जीत लिया। तेजस्वी और राखी सावंत की लावणी घरवालों ने भी सारा के साथ काफी एंजॉय की। सारा ने घरवालों से कई टास्क भी करवाएं।

bigg boss 15 sara ali khan bigg boss set actress fun activities with salman khan tejasswi prakash rakhi sawant perform lavani
बिग बॉस 15 - फोटो : अमर उजाला मुंबई

सारा अली खान ने करवाया टास्क

एक तरफ जहां करण कुंद्रा तेजस्वी की परफॉर्मेंस में खो गए तो तो वहीं सारा अली खान ने घरवालों के लिए टास्क बिलकुल भी आसान नहीं किया। सभी घरवालों ने सारा अली खान के साथ उनके गाने पर जबरदस्त डांस भी किया। सारा अली खान ने घरवालों को चुनाव का एक टास्क दिया। दरअसल सारा ने घरवालों को कहा कि वो घर में उन सदस्यों के चेहरे पर केक लगाएं, जिन्हें वो अपना प्रतियोगी नहीं मानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 15 sara ali khan bigg boss set actress fun activities with salman khan tejasswi prakash rakhi sawant perform lavani
बिग बॉस 15 - फोटो : अमर उजाला मुंबई

ये सदस्य आए घरवालों के निशाने पर

सारा अली खान द्वारा दिए गए इस टास्क ने कई घरवालों के चेहरे से नकाब उतारे। राखी सावंत ने जहां राजीव के मुंह पर केक लगाया और कहा कि वो उन्हें अपना प्रतियोगी नहीं मानती हैं। इस वीकेंड के वार को देखकर ये साफ था कि घरवाले एक-दूसरे पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। सभी ने घर में एक-दूसरे पर निशाना साधते हुए बताया कि कौन उनका प्रतियोगी कौन नहीं है।

विज्ञापन
bigg boss 15 sara ali khan bigg boss set actress fun activities with salman khan tejasswi prakash rakhi sawant perform lavani
बिग बॉस 15 - फोटो : अमर उजाला मुंबई

उमर और रितेश के बीच हुआ दंगल

सारा अली खान ने घर में आकर खुलेआम दंगल करवाया, जहां एक-दूसरे के सामने रहे रितेश और उमर रियाज। जहां रितेश ने उमर पर शब्दों से वार किया तो वहीं उमर ने कहा कि रितेश को खुद के लिए ये गलतफहमी है कि उनका आईक्यू बहुत अच्छा है। हालांकि इन दोनों में से पहले राउंड में कोई नहीं जीता, लेकिन जब फिजिकल दंगल हुआ तो उसमें उमर जीत गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed