सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: घरवालों ने रश्मि देसाई को सुनाई जेल की सजा, इस कंटेस्टेंट के साथ टूटी सालों पुरानी दोस्ती

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sun, 12 Dec 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 15 shamita shetty and other contestant take rashami desai  name for jail devoleena bhattacharjee and her friendship over
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

बिग बॉस 15 में कब किसके रिश्ते बन जाए और कब किसके रिश्ते बिखर जाए इसका अंदाजा लगाना प्रशंसकों के लिए भी काफी मुश्किल हो गया है। बिग बॉस का गेम अब उस पड़ाव पर पहुंच चुका है जहां घर में कई रिश्ते बदलते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक तरफ जहां वाइल्ड कार्ड वीआईपी बनकर आईं देवोलीना लगातार प्रतीक का समर्थन करती हुईं नजर आती हैं तो वहीं दूसरी तरफ रश्मि देसाई करण कुंद्रा, उमर रियाज और तेजस्वी प्रकाश के साथ मिलकर अपना गेम खेलती हुईं नजर आ रही हैं।



फराह खान ने घरवालों को दिया टास्क

दरअसल वीकेंड के वार में फराह खान ने सभी घरवालों को टास्क देते हुए कहा कि वो किसी भी एक ऐसे कंटेस्टेंट का नाम लें जिन्होंने इस हफ्ते घर का माहौल खराब किया है। फराह खान ने साथ ही घरवालों को ये भी आगाह किया कि उनके लिए आपसी सहमति पर आना जरूरी है क्योंकि जिस भी कंटेस्टेंट का नाम घरवाले लेंगे उसे इस हफ्ते जेल की सजा काटनी पड़ेगी।

Trending Videos
bigg boss 15 shamita shetty and other contestant take rashami desai  name for jail devoleena bhattacharjee and her friendship over
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

फराह खान लाईं गेम में ट्विस्ट

बिग बॉस के घर में ट्विस्ट न आए ऐसा नहीं हो सकता। मेजबान फराह खान ने घरवालों को ये भी सीधे तौर पर कह दिया जिसका भी नाम जेल जाने के लिए घरवाले लेंगे उसको एक सजा वो भी देंगी। फराह खान ने गेम में ट्विस्ट लाते हुए कहा कि ये सजा कोई छोटी-मोटी सजा नहीं होगी बल्कि जो जेल जाएगा वो एक हफ्ते फिनाले वीक के टास्क में परफॉर्म नहीं करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 15 shamita shetty and other contestant take rashami desai  name for jail devoleena bhattacharjee and her friendship over
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

देवोलीना और रश्मि आए निशाने पर

घरवालों ने फराह खान के बोलने के बाद आपसी डिस्कशन किया जिसके बाद सभी के निशाने पर देवोलीना और रश्मि आईं। दरअसल फराह खान के कहने के बाद घरवाले दो टीमों में बंट गए। जहां उमर, तेजस्वी, करण, राजीव और रश्मि के निशाने पर देवोलीना रहीं तो वहीं अन्य घरवालों ने रश्मि देसाई को जेल की सजा के लिए चुना। जिसके बाद घर में काफी गहमा-गहमी हुई।

bigg boss 15 shamita shetty and other contestant take rashami desai  name for jail devoleena bhattacharjee and her friendship over
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

रश्मि देसाई को हुई जेल

दरअसल सभी घरवालों के बीच आपसी सहमति तो नहीं बनी, लेकिन घरवालों ने बहुमत के आधार पर रश्मि देसाई को जेल भेजा। दरअसल पहले प्रतीक ने जेल की सजा के लिए उमर का नाम लिया, लेकिन बाद में जब फराह खान ने कहा कि आपसी सहमति नहीं है तो उसके बाद प्रतीक सहजपाल ने अपना निर्णय बदलते हुए कहा कि वो रश्मि को जेल भेजना चाहते हैं।

विज्ञापन
bigg boss 15 shamita shetty and other contestant take rashami desai  name for jail devoleena bhattacharjee and her friendship over
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

देवोलीना-रश्मि की तीन साल की टूटी दोस्ती

जब रश्मि देसाई और देवोलीना बिग बॉस के घर में आए थे तो उस दौरान दोनों ने इस बात को क्लियर किया था कि उनकी सोच एक-दूसरे से गेम में अलग हो सकती है, लेकिन इससे उनकी दोस्ती में कोई भी असर नहीं पड़ने वाला। हालांकि इस घर में आने के बाद दोनों के बीच काफी तकरार देखने को मिली और दोनों की तीन साल की दोस्ती टूट गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed