{"_id":"61608e478ebc3e61ed44fa82","slug":"bigg-boss-15-shamita-shetty-became-the-first-captain-of-this-season-by-defeating-prateek-sahajpal-and-nishant-bhatt","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 15: शमिता शेट्टी बनीं इस सीजन की पहली कप्तान, प्रतीक सहजपाल और निशांत भट्ट को दी मुकाबले में मात","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 15: शमिता शेट्टी बनीं इस सीजन की पहली कप्तान, प्रतीक सहजपाल और निशांत भट्ट को दी मुकाबले में मात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
शमिता शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टेलीविजन का मशहूर और चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 15 के घर में शुरू से ही विवाद देखने को मिल रहे हैं। इस बार जंगल थीम पर आधारित घर को दो हिस्सों में बांटा गया है। इसके तहत बिग बॉस ओटीटी के कंटेस्टेंट्स निशांत भट्ट, शमिता शेट्टी और प्रतीक सहजपाल मुख्य घर में रह रहे हैं। जबकि अन्य सभी सदस्य जंगल वासी की तरह जंगल में रह रहे हैं। इन दिनों प्रतीक सहजपाल की वजह से घर का माहौल काफी गरमाया हुआ है। इसी बीच आज के एपिसोड में बिग बॉस ने इस सीजन के पहले कैप्टन के चुनाव के लिए घर वालों को कप्तानी का टास्क दिया।
बिग बॉस ने टास्क के लिए घर वालों को एक चिट्ठी भेजी जिसमें लिखा था कि सीजन का पहला कप्तान बनने के लिए शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल और निशांत भट्ट के बीच मुकाबला होगा। हालांकि इस मुकाबले में अहम योगदान जंगल वासियों ने निभाया।
2 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, बिग बॉस ने अपनी चिट्ठी में बताया कि घर का कप्तान बनाने का अधिकार जंगल वासियों के हाथ में होगा। इसीलिए निशांत, प्रतीक और शमिता को सभी जंगल वालों को अपना चुनाव करने के लिए मनाना होगा। इसके बाद अपनी दावेदारी पेश करने के लिए तीनों ने जंगलवासियों को मनाने की पूरी कोशिश भी की।
3 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
टास्क के तौर पर बिग बॉस ने बताया कि घर में एक भूखा भेड़िया घूम रहा है, जिसके खाने के लिए बिग बॉस ने कुछ चिकन भेजे। इन छह चिकन में से 2-2 पर प्रतीक, शमिता और निशांत के नाम लिखे थे। टास्क के मुताबिक जंगल वासी जिस कंटेस्टेंट को कप्तानी की दौड़ से बाहर करना चाहते थे, उन्हें उसके नाम का चिकन भेड़िए के मुंह में डालना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
जंगल वासियों ने पहले ही घर के कप्तान के तौर पर शमिता शेट्टी का चुनाव कर लिया था। इसी के तहत अपनी रणनीति का पालन करते हुए जंगल वासियों ने एक- एक कर निशांत भट्ट और प्रतीक सहजपाल के नाम का चिकन भेड़िए को खिला दिया और इस तरह अंत में शमिता शेट्टी सीजन की पहली कप्तान बन गईं।
विज्ञापन
5 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, आज के एपिसोड में प्रतीक एक बार फिर नियम तोड़ते नजर आए। दरअसल, बीते एपिसोड में विश्वसुंदरी द्वारा दिए गए मैप और अपने बैग को पाने के लिए प्रतीक ने बाथरूम की पेचकस से बाथरूम की कुंडी तोड़ दी। उस वक्त विधि पंडया बाथरूम में शावर ले रही थीं और ये बात जब घरवालों को पता चली तो हर किसी ने प्रतीक के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।