बिग बॉस 15 में पहले दिन से ही लगातार दर्शकों को काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है। हर हफ्ते सलमान खान वीकेंड के वार पर किसी न किसी घरवाले को फटकार लगाते हुए नजर आते हैं। ये शो अपने छठे हफ्ते में पहुंच चुका है ऐसे में शो इस हफ्ते जहां प्रतीक और उमर रियाज का बड़ा झगड़ा देखने को मिला तो वहीं दूसरी तरफ अफसाना खान को शो से बाहर कर दिया गया। हाल ही के एपिसोड में दिखाया गया कि अफसाना गुस्से में अपने हाथ में चाकू पकड़ लेती हैं और सभी घरवालों पर काफी चिल्लाती हैं। अफसाना के इस रवैये को देखते हुए बिग बॉस ने उन्हें घर से बेघर कर दिया।
Bigg Boss15: शमिता शेट्टी ने राजीव अदातिया को लगाई डांट, सोशल मीडिया पर लोगों ने अभिनेत्री को लगाई फटकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैंस को नहीं पसंद आया शमिता का रवैया
शमिता शेट्टी का ये रवैया सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों को बिलकुल भी पसंद नहीं आया। लोगों ने उन्हें ट्रोल करते हुए उनके इस तरह के व्यवहार की जमकर आलोचना की। एक यूजर ने कमेन्ट करते हुए लिखा, ‘क्योंकि राजीव ने कहा कि वो अफसाना को याद कर रहा है, इसलिए शमिता शेट्टी उस पर चिल्लाईं और उसे नीचा दिखाने कि कोशिश की। बहुत ही खराब। राजीव एक बहुत ही साफ दिल का शख्स है, उन्होंने शमिता शेट्टी को अपनी बहन कैसे बनाया। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘दूसरे यूजर ने लिखा, ‘शमिता शेट्टी आप बहुत ही जलन करती हो, अगर राजीव ने अपने पास अफसाना का फोटो रखा है तो आपको क्या दिक्कत है’।
#ShamitaShetty has a problem because #RajivAdatia feels Afsana is a genuine friend.... Really...
— Umar&KK (@YoursSavy) November 12, 2021
So insecure#BBKingUmar #UmarArmy #bb15
शमिता शेट्टी के निशाने पर थीं अफसाना
बिग बॉस में इस हफ्ते घरवालों को वीआईपी मेम्बर बनने के लिए बिग बॉस ने एक टास्क दिया था। दरअसल उमर रियाज, करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश और निशांत भट्ट पहले से ही वीआईपी मेम्बर बन चुके हैं। ऐसे में बाकी के अन्य कंटेस्टेंट के बीच ये टास्क हुआ जहां उन्हें सबसे ज्यादा बार अंदर जाकर ये टास्क जीतना था। जब शमिता को ये भनक लगी कि उमर और बाकी वीआईपी मेंबर्स अफसाना का समर्थन कर रहे हैं तो उन्होंने राजीव और सिंबा दोनों से अफसाना को गेम से आउट करने के लिए कहा।
Yeh aunty #ShamitaShetty ki problem kya hai, rajeev uska bhai hai or puppet? Not even allowed to think of anyone witbout her peemission
— sri (@siri16383612) November 12, 2021
अफसाना खान का फूटा गुस्सा
जब अफसाना इस गेम से बाहर हुईं तो उनका एक अलग रवैया देखने को मिला। वो घर पर सभी पर चीखती चिल्लाती हुई नजर आईं और उन्होंने साफ तौर पर बिग बॉस से कहा कि उन्हें कंफेशन रूम में बुलाया जाए। या तो वो इस शो में रहेंगी या फिर शमिता शेट्टी। शमिता ने भी बिग बॉस से ये साफ-साफ कह दिया कि वो इस तरह की बदतमीजी और अभद्र भाषा नहीं सह सकती इसलिए वो घर जाना पसंद करेंगी।
अफसाना ने हाथ में उठा लिया चाकू
हालांकि विशाल और प्रतीक ने अफसाना खान को बहुत बार समझाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने उनकी एक नहीं सुनी और लगातार बिग बॉस की प्रॉपर्टी को अफसाना खान ने नुकसान पहुंचाया। इतना ही नहीं अफसाना खान ने सामने बिना देखे पानी की बोतल फेंक मारी और खुद को नुकसान पहुंचाने के लिए हाथ में चाकू उठा लिया। उनके इस कदम के बाद बिग बॉस ने उनकी एक न सुनी और उन्हें सीधे तौर पर घर से निष्कासित कर दिया।