फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: शमिता शेट्टी ने दिखाया बड़ा दिल, माइशा अय्यर को दिये अपने महंगे सैंडिल्स

Thu, 14 Oct 2021 05:00 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 14 Oct 2021 05:00 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15 Shamita Shetty Wins Hearts After Gifting Her Expensive Sandals to Miesha Iyer
शमिता शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम

बिग बॉस के घर में शमिता शेट्टी ने बड़ा दिल दिखाया। शमिता ने माइशा अय्यर को अपने सैंडिल ऑफर किये। दरअसल, शो में टास्क "जंगल में खूंखार दंगल" के दौरान प्रतीक ने माइशा के सैंडिल नष्ट कर दिए थे, जिसके बाद माइशा दुखी हो गईं थी। भावुक माइशा प्रतीक से कहती हैं, मैं जानती हूं कि मेरे पास ऐसा कोई नहीं है, जो बाहर से मेरे लिए जरूरी सामान अंदर भेज सकें। इसके बाद भी तुमने मेरे सैंडल खराब कर दिये हैं। उनकी इस बात को सुनकर प्रतीक मायशा से माफी मांगते हैं और उन्हें गले लगा लेते हैं।



इसके बाद शमिता, मायशा को संभालती हैं। जब माइशा कुकिंग में ड्यूटी कर रही होती हैं, तो शमिता प्रतीक से कहती हैं कि माइशा ने ऐसा क्यों कहा कि उनके पास अपना कोई नहीं है, जो सामान भेज सकें। तब जाकर प्रतीक शमिता को बताते हैं कि माइशा के माता-पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं। यह सुनते ही शमिता शेट्टी दुखी हो जाती हैं।

 

Bigg Boss 15 Shamita Shetty Wins Hearts After Gifting Her Expensive Sandals to Miesha Iyer
शमिता शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

शमिता को जब पता चलता है कि मायशा के अभिभावक इस दुनिया में नहीं हैं, तो वह भावुक हो जाती हैं। इतना ही नहीं उन्हें इस बात से इतना दुख पहुंचता है कि उनके आंखों से आंसू निकल आते हैं। शमिता रोने लगती हैं। इसके बाद वह प्रतीक से माइशा को अंदर बुलाने के लिए कहती हैं।

Bigg Boss 15 Shamita Shetty Wins Hearts After Gifting Her Expensive Sandals to Miesha Iyer
शमिता शेट्टी

शमिता के यह कहने के बाद प्रतीक माइशा को फोन कर अंदर बुलाते हैं। माइशा बताती हैं कि वह आटा गूंथ रही हैं। लेकिन प्रतीक उनसे भीतर आने का निवेदन करते हैं और वह यह बात मानकर अंदर आ जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15 Shamita Shetty Wins Hearts After Gifting Her Expensive Sandals to Miesha Iyer
शमिता शेट्टी

माइशा से माफी मांगती हैं शमिता
जैसे ही माइशा अंदर आती हैं, वैसे ही भावुक शमिता शेट्टी उनसे माफी मांगती हैं और उन्हें गले लगा लेती हैं। इसके बाद वह माइशा को अपने दो जोड़ी सैंडल निकाल कर देती हैं और उनमें से एक जोड़ी पसंद करने के लिए कहती हैं। 

विज्ञापन
Bigg Boss 15 Shamita Shetty Wins Hearts After Gifting Her Expensive Sandals to Miesha Iyer
शमिता शेट्टी

माइशा सैंडल लेने से इंकार कर देती हैं। वह शमिता शेट्टी से कहती हैं कि उनके सैंडल इतने महंगे नहीं थे, जितने उनके हैं। इस पर शमिता कहती हैं, आपके पास कोई और च्वॉइस नहीं है। कोई भी चुन लो। माइशा कहती हैं कि जंगलवासी होने के नाते वह इनमें से कुछ नहीं ले सकतीं। शमिता कहती हैं कि वह इन सैंडल्स को बॉक्स में रख रही हैं और वह जब चाहें इन्हें ले सकती हैं। गौरतलब है कि बिग बॉस 15 के घर में प्रतियोगियों के झगड़े सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन ऐसा कभी-कभी होता है जब दोस्ताना माहौल भी दिखे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed