{"_id":"615ddfb58ebc3e62985f6bd2","slug":"bigg-boss-15-tejashwi-prakash-narrated-the-story-to-vishwasundari-told-the-condition-of-the-house-so-far","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 15: विश्व सुंदरी को तेजस्वी प्रकाश ने सुनाई कहानी, बताया घर का अब तक का हाल","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 15: विश्व सुंदरी को तेजस्वी प्रकाश ने सुनाई कहानी, बताया घर का अब तक का हाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टेलीविजन का सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन की धमाकेदार शुरूआत हो चुकी है। इस शो में कंटेस्टेंट्स की दोस्ती से ज्यादा उनकी लड़ाई के किस्से मशहूर हो जाते है। शो को शुरू हुए कुछ ही दिन हुए हैं, लेकिन अब तक कई सारी लड़ाईयां सामने आ चुकी हैं तो वहीं कई विवाद जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहे हैं। वहीं, इस बार जंगल थीम पर आधारित इस शो में कंस्टेंट्स को सीमित सुख- सुविधा के साथ रहने का टास्क दिया गया।
शो में अभी सिर्फ शिल्पा शेट्टी, प्रतीक सहजपाल और निशांत भट्ट ही मुख्य घर के सदस्य बने हैं। जबकि इन तीनों को छोड़ घर के बाकी सारे सदस्य फिलहाल जंगलवासी के तौर पर घर में रहे हैं। ऐसे में जंगल में रह रहे इन सदस्यों को कई सुख-सुविधा के बिना ही अपने दिन गुजारने पड़ रहे हैं।
2 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके चलते जंगलवासी घरवाले लगातार बिग बॉस से अपनी जरूरत की चीजों की मांग कर रहे हैं। इसी क्रम में तेजस्वी प्रकाश समेत जंगल में रह रहीं अन्य लड़कियों ने बिग बॉस में अपने मेकअप की मांग की।
3 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
सदस्यों की इस मांग के तुरंत बाद ही जंगल की विश्व सुंदरी ने तेजस्वी प्रकाश को बात करने के लिए बुलाया। तेजस्वी के आते ही विश्व सुंदरी ने उनसे कहा कि आज उन्हें कहानी सुनने का मन है। इस तेजस्वी कहानी सुनाते हुए जंगल में रह रहे सभी घर वालों की समस्या कहानी के रूप में सुनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
इस पर विश्व सुंदरी कहती हैं कि एक साथ तो सारी परेशानियों का हल तो नहीं सकता, तो धीरे-धीरे सबका समाधान किया जाएगा। इसके बाद बिग बॉस तेजस्वी को बताते है कि जंगल की सभी लड़कियों के लिए मेकअप का समान गुफा में रखा है। यह सुनते ही सभी लड़कियां खुशी के साथ बिग बॉस को शुक्रिया कहती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं,प्रतीक सहजपाल की शीशे तोड़ने वाली हरकत पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए बिग बॉस ने सजा देने का फैसला किया। प्रतीक की गलती की सजा सुनाते हुए बिग बॉस ने जंगल में रह रह सभी सदस्यों को नॉमिनेट करने का फैसला सुनाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।