सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: तेजस्वी प्रकाश का टूटा सब्र का बांध, रश्मि और करण से मांगी इस चीज के लिए भीख

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 15 Dec 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 15 tejasswi prakash breakdown in bb house beg karan kundrra and rashami desai let her talk and put her point forward
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

बिग बॉस 15 अपने ग्यारवें हफ्ते में पहुंच चुका है, ऐसे में घरवालों के बीच लगातार लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं। इस हफ्ते तेजस्वी प्रकाश का घर में सब्र का बांध टूटता हुआ नजर आया। दरअसल तेजस्वी प्रकाश और रश्मि का जमकर झगड़ा हुआ, जहां तेजस्वी लगातार रश्मि देसाई से एक पुराने टास्क को लेकर सवाल कर रही थीं, लेकिन तेजस्वी के बार-बार सवाल पूछने से रश्मि बुरी तरह से परेशान हो गईं और उन्होंने तेजस्वी को इनसिक्योर तक कह दिया। जिसके बाद करण कुंद्रा ने तेजस्वी से रश्मि देसाई के साथ अपना मामला सुलझाने के लिए कहा।

loader


तेजस्वी की आंखों से निकले आंसू

हालांकि अपने ही दोस्तों से बार-बार टार्गेट बन रहीं तेजस्वी ने जब करण और अन्य सदस्यों के सामने अपनी बात रखने की कोशिश की तो उस दौरान  रश्मि उनकी कोई बात सुनने के लिए तैयार नहीं हुईं और करण भी बीच में बोलने लगे। जहां तेजस्वी बार-बार रश्मि से यहीं कहती हुई नजर आईं कि एक बार वो लोग उनकी बात सुने। हालांकि जब तेजस्वी बोलने लगीं तो करण ने बीच में उन्हें बोलना शुरू किया जिससे तेजस्वी काफी इरिटेट हो गईं। बात करते-करते तेजस्वी काफी रुआंसी हो गई थीं।

Trending Videos
bigg boss 15 tejasswi prakash breakdown in bb house beg karan kundrra and rashami desai let her talk and put her point forward
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
तेजस्वी ने कहा मैं भीख मांगती हूं

अपने दोस्तों को अपनी बात समझाने के लिए तेजस्वी ने कोशिश की कि वो उनसे बात करें, लेकिन जब कोई उनकी बात नहीं सुन रहा था तो तेजस्वी ने रश्मि देसाई और करण कुंद्रा से कहा कि ‘मैं आप लोगों से भीख मांगती हूं मुझे बोलने दीजिये’। इसके बाद भी वहां पर मौजूद लोग उनकी बात सुनने को तैयार नहीं हुए और तेजस्वी के सब्र का बांध टूट गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 15 tejasswi prakash breakdown in bb house beg karan kundrra and rashami desai let her talk and put her point forward
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
तेजस्वी प्रकाश पर फूटा करण का गुस्सा

जब करण ने तेजस्वी के बीच में बोलना शुरू किया, तो तेजस्वी ने रोते और चिल्लाते हुए कहा कि मैं कुछ बोलना चाहती हूं मुझे मेरी बात बोलने दो। हालांकि करण ने तुरंत तो तेजस्वी की बात पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन वो वहां से उठकर चले गए, जिसके बाद रश्मि भी वहां से उठ गईं। करण के इस बर्ताव को देखने के बाद तेजस्वी अपने आंसू नहीं रोक सकीं और फूट-फूटकर रोने लगीं।
bigg boss 15 tejasswi prakash breakdown in bb house beg karan kundrra and rashami desai let her talk and put her point forward
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
करण ने कहा मेरे से ऐसे बात मत करना

करण तेजस्वी के इस व्यवहार से इतना हर्ट हुए कि पहले तो वो वहां से उठकर चले गए और उसके बाद जब वो वापस आए तो तेजस्वी की तरफ उंगली दिखाते हुए उन्होंने कहा कि मुझसे इतनी बदतमीजी से बात मत करना। करण को तेजस्वी का व्यवहार देखकर इतना गुस्सा आया कि उन्होंने सबके सामने न सिर्फ तेजस्वी पर चिल्लाया बल्कि अपना कप भी डाइनिंग टेबल पर दे मारा। तेजस्वी ये सब देखकर बहुत दुखी हुईं।
विज्ञापन
bigg boss 15 tejasswi prakash breakdown in bb house beg karan kundrra and rashami desai let her talk and put her point forward
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
करण कुंद्रा ने नहीं दिया तेजस्वी का साथ

दरअसल निशांत भट्ट, उमर रियाज, करण कुंद्रा और रश्मि देसाई आपस में तेजस्वी को लेकर बातचीत करते हुए नजर आए। जब रश्मि ने कहा कि तेजस्वी बार-बार उनसे एक ही सवाल कर रही हैं तो करण ने भी उनका साथ देते हुए कहा कि उन्हें तेजस्वी का ये रवैया बिलकुल भी पसंद नहीं आ रहा है। जिसके बाद उन्होंने तेजस्वी और रश्मि की आपस में बातचीत करवाई।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

Followed