{"_id":"61842851412cb1418b54c232","slug":"bigg-boss-15-tejaswi-prakash-told-shamita-shetty-insecure-in-the-captaincy-task-there-was-a-argument-between-the-two","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 15: कैप्टेंसी टास्क में तेजस्वी प्रकाश ने शमिता शेट्टी को कहा- इनसिक्योर, दोनों के बीच हुई जोरदार बहस","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 15: कैप्टेंसी टास्क में तेजस्वी प्रकाश ने शमिता शेट्टी को कहा- इनसिक्योर, दोनों के बीच हुई जोरदार बहस
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Fri, 05 Nov 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बिग बॉस 15 अपने चौथे हफ्ते में पहुंच गया है और इस हफ्ते की शुरुआत ही काफी धमाकेदार रही है। पहले दिन बिग बॉस के घर में एक्स कंटेस्टेंट्स आए थे और उन्होंने घर में मौजूद लगभग हर कंटेस्टेंट को फटकार लगाई थी। इसके बाद घर में नॉमिनेशन टास्क हुआ, जिसमें काफी ड्रामा देखने मिला और अब घर में कैप्टेंसी टास्क भी काफी धमाकेदार रहा। बिग बॉस की तरफ से घरवालों को एक मौका दिया गया, जिसमें वह खुद को नॉमिनेशन से सुरक्षित कर सकते हैं और घर का राजा या फिर रानी भी बन सकते हैं।
इस टास्क के दौरान हर कोई घर का कैप्टन बनने की पूरी कोशिश करता नजर आया, जिसमें तेजस्वी प्रकाश भी एक हैं। तेजस्वी घर की कैप्टन बनना चाहती थीं लेकिन शमिता को उनका राज दिया गया था, जो उन्होंने रिकॉर्डिंग रूम में जाकर बता दिया। ऐसे शमिता ने तेजस्वी को कैप्टेंसी टास्क से बाहर कर दिया, जिसके बाद दोनों के बीच जोरदार बहस देखने को मिली। इस दौरान तेजस्वी ने शमिता को इनसिक्योर तक कह दिया।
Trending Videos
2 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
शमिता ने जब तेजस्वी को कैप्टेंसी टास्क से बाहर कर दिया, तो तेजस्वी शमिता से इसकी वजह पूछने कमरे में आईं। इस दौरान शमिता ने कहा, ‘ये गेम अपने लिए खेलना है। मैं चाहती थी कि मैं कैप्टन बनूं। मैंने विशाल और राजीव के साथ एक ग्रुप बनाया है।’ इस पर तेजस्वी शमिता से सवाल करती हैं कि आप हमेशा कहती हैं कि, मैं एक फेयर कंटेस्टेंट हूं, तो आपको कौन सी क्वालिटी लगी, जो मुझसे कैप्टेंसी की नहीं है?
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
इसके आगे तेजस्वी ने शमिता को कहा कि, आपने मुझे नीचे गिराया है इस टास्क में आप बहुत डेसपरेटली चाहती थीं कि, मैं बाहर हो जाऊं। आप जानती तक नहीं है कि, मेरे पास आपका नाम है या नहीं।’ इस पर शमिता कहती हैं कि, ‘मैं दरवाजे पर इसलिए खड़ी थी, ताकि मैं सीधा रिकॉर्डिंग रूम में बिना किसी परेशानी से जा सकूं।' इसके आगे शमिता ये भी कहती हैं कि, मेरी राजीव, प्रतीक के साथ डील हुई थी। इस पर तेजस्वी कहती हैं कि, आपके पास कोई वजह नहीं है, मुझे कैप्टेंसी से हाटनी की।
4 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
शमिता कहती हैं, मैं कैप्टन बनना चाहती हूं। मेरे पास जिसका भी नाम है, मैं उसे बाहर करने की कोशिश करूंगी। इस दौरान शमिता ये भी कहती हैं कि, मेरे जिसके साथ ग्रुप नहीं है, मैं उन सबको टास्क से हटाऊंगी। शमिता ये भी कहती हैं कि, मेरी प्रायोरिटी तुम नहीं हो। हालांकि, दोनों का बहस यही खत्म नहीं होती। दोनों एक-दूसरे से काफी लंबे समय तक बहस करती नजर आईं।
विज्ञापन
5 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : Colors Tv
फिलहाल, कैप्टेंसी के टास्क में आखिरी तक उमर और मायशा बने रहे हैं। ऐसे में अब इन दोनों में से कोई एक सदस्य ही घर का नया कैप्टन बनता हुआ नजर आएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।