सब्सक्राइब करें

Diwali 2021: पटाखे जलाना पसंद नहीं करते हैं ये सितारे, यूं सज-धज कर मनाते हैं रोशनी का त्योहार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 04 Nov 2021 01:19 PM IST
विज्ञापन
Mohit raina to surbhi chandana these tv stars do not like firecrackers on diwali
अंकिता लोखंडे, मोहित रैना, सुरभि चंदना - फोटो : सोशल मीडिया

आज दिवाली का त्योहार है और पूरे देश में धूमधाम से इसे मनाया जा रहा है। इस दिन शुभ समय पर भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इसके बाद दीये जलाकर घर आंगन में रोशनी की जाती है। साथ ही इस दिन बच्चे से लेकर बड़े सभी खूब पटाखे जलाते हैं और खुशियां मनाते हैं। मनोरंजन जगत में भी हर त्योहार धूम धाम से मनाया जाता है। सेलेब्स एक दूसरे के घर जाकर पार्टियां करते हैं। हालांकि बहुत से सेलेब्स पटाखे जलाना पसंदनहीं करते हैं।



इन सितारों को है पटाखों से परहेज

पिछले काफी सालों से पटाखों के लेकर काफी सवाल उठाए जाते रहे हैं। बहुत से सेलिब्रिटी भी फैंस से अपील करते हैं कि वह पटाखें ना जलाएं। सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि टीवी जगत के कई सितारे ऐसे हैं जो पटाखे पर एक भी रुपये खर्च नहीं करते हैं और खूब सज धज कर मिठाई खाते हुए दिवाली का त्योहार मनाते हैं।

Trending Videos
Mohit raina to surbhi chandana these tv stars do not like firecrackers on diwali
मोहित रैना - फोटो : सोशल मीडिया

मोहित रैना

टीवी के हैंडसम हंक मोहित रैना ने भी पटाखे जलाना बंद कर दिया है। महादेव सीरियल से सबका दिल जीतने वाले मोहित रैना ने बताया कि बचपन में उन्हें पटाखे जलाने का शौक था लेकिन बड़े होते होते उनका शौक खत्म हो गया। अब वह बहुत शांतिप्रिय दिवाली मनाते हैं और पटाखों से खुद को दूर रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mohit raina to surbhi chandana these tv stars do not like firecrackers on diwali
अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

अंकिता लोखंडे

पवित्र रिश्ता फेम अंकिता लोखंडे भी हर त्योहार बेहद धूमधाम से मनाती हैं। हालांकि अंकिता भी पटाखों से खूद को दूर रखती हैं। अंकिता लोखंडे बिना पटाखों के शोर के दिवाली मनाती हैं। वह त्योहार पर दुल्हन की तरह सजती हैं और अपनी खूबसूरत तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं।

Mohit raina to surbhi chandana these tv stars do not like firecrackers on diwali
करण वाही - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

करण वाही

टीवी अभिनेता करण वाही भी पटाखे जलाने के सख्त खिलाफ हैं। वह हर त्योहार इको फ्रैंडली होकर मनाते हैं। पिछल साल उन्होंने सबसे पटाखे ना जलाने की गुजारिश की थी इसके बाद उन्हें यूजर्स की खरी खोटी भी सुननी पड़ी थी। हालांकि वह अपना नियम खुद फॉलो करते हैं और शांति प्रिय दिवाली मनाते हैं।

विज्ञापन
Mohit raina to surbhi chandana these tv stars do not like firecrackers on diwali
सुरभि चंदना - फोटो : सोशल मीडिया

सुरभि चंदना

टीवी की नागिन सुरभि चंदना भी पटाखों से खुद को दूर रखती हैं। उन्हें ज्यादा शोर शराबा पसंद नहीं है। ऐसे में वह खूब सज धज कर दिवाली की त्योहार हंसी खुशी मनाती हैं और अपनी  शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed