फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: जंग के मैदान में बदला 'टिकट टू फिनाले' टास्क, निशांत भट्ट से भिड़ीं शमिता शेट्टी, बोलीं- भाड़ में जा...

Thu, 13 Jan 2022 08:47 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 13 Jan 2022 08:47 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15 Ticket to Finale task changed in the battlefield Shamita Shetty clashed with Nishant Bhatt and she said  go to hell
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी का कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 15 लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है और अब इस रियलिटी शो को दो हफ्तों के लिए आगे बढ़ा दिया है, जिसके बाद घर में कंटेस्टेंट्स के बीच खूब बवाल हो रहा है। घर में टिकट टू फिनाले की रेस फिर से शुरू हो गई है। ऐसे में जो भी कंटेस्टेंट्स टिकट टू फिनाले जीत नहीं पाए हैं उन्हें एक बार फिर फिनाले वीक में जगह बनाने का मौका मिला है। बुधवार के एपिसोड में तेजस्वी प्रकाश और प्रतीक सहजपाल के बीच साइकिल शॉप का टास्क हुआ, जिसमें दोनों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। वहीं, अब अपकमिंग एपिसोड में ये टास्क एक जंग के मैदान का रूप लेता हुआ नजर आएगा। टास्क के दौरान शमिता शेट्टी की निशांत भट्ट से लड़ाई होती हुई नजर आएगी, जो इस टास्क की संचालक हैं। इसके अलावा, प्रतीक सहजपाल और तेजस्वी प्रकाश की भी लड़ाई होगी।

Bigg Boss 15 Ticket to Finale task changed in the battlefield Shamita Shetty clashed with Nishant Bhatt and she said  go to hell
बिग बॉस 15 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शमिता शेट्टी और निशांत भट्ट दोनों ही लंबे समय से दोस्त हैं। बिग बॉस की जर्नी दोनों ने ओटीटी में शुरू की थी लेकिन अब दोनों की दोस्ती में कड़वाहट आ गई है। अपकमिंग एपिसोड में टास्क के दौरान दोनों लड़ते नजर आएंगे। इतना ही नहीं, निशांत और शमिता एक-दूसरे को खूब खरी-खोटी सुनाते हैं। शमिता निशांत को भाड़ में जाने की बात तक कह देती हैं।

Bigg Boss 15 Ticket to Finale task changed in the battlefield Shamita Shetty clashed with Nishant Bhatt and she said  go to hell
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

टास्क के दौरान रश्मि देसाई और निशांत भट्ट के बीच किसी बात को लेकर बहस हो जाती है। इसी बीच टास्क की संचालक शमिता शेट्टी आगे आती हैं और वह कहती हैं कि रश्मि पहले जाएगी। इस पर निशांत भट्ट भड़क जाते हैं। निशांत कहते हैं कि ये आप तय नहीं करेंगी कि कौन पहले जाएगा। निशांत की ये बात शमिता को भी पसंद नहीं आती।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15 Ticket to Finale task changed in the battlefield Shamita Shetty clashed with Nishant Bhatt and she said  go to hell
बिग बॉस 15 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निशांत और शमिता के बीच काफी ज्यादा बहस होती है और इसी बीच शमिता निशांत से कहती हैं कि तुझे खेलना है तो खेल, वरना भाड़ में जा। इसके बाद शमिता शेट्टी और तेजस्वी प्रकाश की लड़ाई भी हो जाती है, जो शमिता के एक फैसले की वजह से होती है। इस टास्क को करण कुंद्रा फिर से रद्द कराने की बात करते हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 15 Ticket to Finale task changed in the battlefield Shamita Shetty clashed with Nishant Bhatt and she said  go to hell
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

टिकट टू फिनाले में शमिता और निशांत के बाद तेजस्वी प्रकाश की प्रतीक सहजपाल से भी लड़ाई हुई है। टास्क में प्रतीक तेजस्वी को साइकिल का एक पार्ट लगाने से रोकते हैं और इस पर तेजस्वी गुस्सा हो जाती हैं। इसके बाद दोनों के बीच काफी ज्यादा बहस होती है। बिग बॉस का अपकमिंग एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है, जिसमें खूब सारी लड़ाई देखने को मिलेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed