फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: सिंगल नहीं है उमर रियाज, बिग बॉस की इस एक्स कंटेस्टेंट को कर रहे डेट

Sun, 07 Nov 2021 09:13 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sun, 07 Nov 2021 09:13 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 15 umar riaz date ex bb contestant saba khan know details
उमर रियाज, सबा खान - फोटो : Social Media

बिग बॉस 15 के चौथे हफ्ते तक भले ही उमर रियाज का बिग बॉस के घर में मजबूत गेम न दिखा हो, लेकिन पांचवें हफ्ते में न सिर्फ उमर फ्रंटफुट पर आकर खेलें बल्कि वो इस हफ्ते घर के कप्तान भी बने हैं। सोशल मीडिया पर लोगों का उमर रियाज को काफी समर्थन मिल रहा है। शो में तो उमर काफी अच्छा कर ही रहे हैं, लेकिन उनकी निजी जिंदगी को लेकर भी अब चर्चा शुरू हो गई है। शो में कई बार ये दिखाया गया कि उमर घर में ये कहते हुए नजर आए कि सबको यहां पार्टनर मिल गईं और वो अकेले रह गए।



बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट को कर रहे हैं डेट

ये खबर सुनने के बाद शायद उमर की कई फैंस का दिल टूट सकता है, लेकिन रिपोर्ट्स की माने तो उमर सिंगल नहीं बल्कि कमिटेड हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार उमर बिग बॉस सीजन 12 में नजर आ चुकीं सबा खान को डेट कर रहे हैं। बिग बॉस सीजन 12 सितारों के साथ-साथ कॉमनर के लिए भी था और उसी दौरान सबा खान ने भी अपनी बहन सोमी अली खान के साथ शो में एंट्री ली थी, हालांकि सोमी गेम में काफी आगे तक गई थीं तो सबा बीच में ही शो से एविक्ट हो गई थीं।

bigg boss 15 umar riaz date ex bb contestant saba khan know details
उमर रियाज, सबा खान - फोटो : Social Media

ऐसे हुई थी प्यार की शुरुआत

रिपोर्ट्स के मुताबिक इन दोनों के प्यार की शुरुआत एक म्यूजिक वीडियो में काम करने के साथ हुई थी। उमर रियाज पेशे से एक डॉक्टर हैं, लेकिन इसी के साथ उन्हें अभिनय का भी काफी शौक है। वो अक्सर अपनी तस्वीरों से अपने प्रशंसकों का दिल जीत लेते हैं। सबा के साथ उमर ने ‘गुनाह करदे’ म्यूजिक वीडियो में काम किया था। इस गाने की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच गहरी दोस्ती हुई और जल्द ही इन दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई।

bigg boss 15 umar riaz date ex bb contestant saba khan know details
उमर रियाज, सबा खान - फोटो : Social Media

उमर के परिवार के साथ सबा का है अच्छा बॉन्ड

सबा खान का बॉन्ड सिर्फ उमर और आसिम रियाज से ही अच्छा नहीं है, बल्कि रिपोर्ट्स की माने तो उमर का परिवार सबा को काफी अच्छे से जानता है और वो उनके साथ एक अच्छा बॉन्ड साझा करते हैं। एक वीडियो शूट के दौरान करीब आए उमर रियाज और सबा खान की जोड़ी म्यूजिक वीडियो में प्रशंसकों द्वारा काफी पसंद की गई थी, हालांकि उस दौरान किसी को ये अंदाजा नहीं था कि ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 15 umar riaz date ex bb contestant saba khan know details
उमर रियाज - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनय का शौक रखते हैं उमर

जब उमर बिग बॉस 15 के मंच पर सलमान खान के साथ खड़े थे तो उस दौरान उन्होंने खुद इस बात का जिक्र किया था कि उन्हें अभिनय करने का बहुत शौक है, हालांकि परिवार में बड़े होने की वजह से उनकी घर के प्रति कुछ जिम्मेदारियां थीं, जिसकी वजह से उन्होंने अपने पैशन को साइड में रखते हुए अपनी तालीम पर ध्यान दिया और अपने भाई आसिम को उनका सपना पूरा करने के लिए प्रेरित किया। हालांकि अब उन्हें ये मौका मिला है कि वो अपने सपने को जी सकें।

विज्ञापन
bigg boss 15 umar riaz date ex bb contestant saba khan know details
आसिम रियाज- उमर रियाज - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 13 में आसिम रियाज को किया जमकर सपोर्ट

बिग बॉस 13 में जब उमर रियाज के भाई आसिम ने हिस्सा लिया था तो उस दौरान उमर ने न सिर्फ सोशल मीडिया पर बल्कि घर के अंदर जाकर भी आसिम के गेम को मजबूत करने में उनकी काफी मदद की थी। बिग बॉस 13 के बाद न सिर्फ लोग आसिम को ही पसंद करते थे बल्कि उमर रियाज को भी लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया था। अब बिग बॉस 15 में आसिम जनता के सामने खुद का व्यक्तित्व लेकर हाजिर हैं। हालांकि इस गेम में कई बार उन्हें ये ताने भी सुनने को मिले हैं कि वो अपने भाई की वजह से यहां तक आए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed