{"_id":"61a90d16f648910bba415f5b","slug":"bigg-boss-15-vip-and-non-vip-members-were-seen-taking-revenge-on-each-other-devoleena-did-this-act","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 15: एक- दूसरे से बदला लेते नजर आए वीआईपी और नॉन वीआईपी सदस्य, देवोलीना ने की ये हरकत","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 15: एक- दूसरे से बदला लेते नजर आए वीआईपी और नॉन वीआईपी सदस्य, देवोलीना ने की ये हरकत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
देवोलीना भट्टाचार्जी
- फोटो : Instagram
Link Copied
टीवी के चर्चित और मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन में वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद से ही दर्शकों को रोजाना लड़ाई- झगड़े देखने को मिल रहे हैं। बतौर वाइल्ड कार्ड आए कंटेस्टेंट्स के बाद अब बिग बॉस का घर एक बार फिर दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा है। इसके तहत पहले हिस्से में घर के वीआईपी सदस्य दिखाई दे रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ नॉन वीआईपी सदस्य रह रहे हैं। ऐसे में अब घर में हर दिन नए हंगामे और बवाल देखने को मिल रहे हैं।
शो में रश्मि देसाई, देवोलीना भट्टाचार्जी, अभिजीत बिचुकले, राखी सावंत और उनके पति रितेश बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ले चुके हैं। वहीं घर में आते ही इन सदस्यों ने पहले से रह रहे नॉन वीआईपी सदस्यों को टारगेट करना शुरू कर दिया। बीते एपिसोड्स में दर्शकों को वीआईपी और नॉन वीआईपी कंटेस्टेंट के बीच जमकर घमासान भी देखने को मिला है। वहीं, टास्क को दौरान पक्षपात से नाराज नॉन वीआईपी सदस्य अब बदला लेते नजर आ रहे हैं।
Trending Videos
2 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : Colors Tv
दरअसल, बीते एपिसोड में बिग बॉस द्वारा दिए गए बिग बॉस प्राइज मनी टास्क के दौरान वीआईपी सदस्य के फैसलों से नाराज नॉन वीआईपी सदस्यों ने अब वीआईपी सदस्यों के खिलाफ बगावत कर दी है। अपना विरोध जताते हुए नॉन वीआईपी सदस्यों ने वीआईपी सदस्यों का कोई भी काम करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : Colors Tv
इसी क्रम में नॉन वीआईपी सदस्यों ने फैसला लिया कि वह वीआईपी सदस्यों का कोई भी काम नहीं करेंगे। इतना ही नहीं सभी नॉन वीआईपी सदस्यों ने यह भी तय किया कि वह खाना और चाय तक बनाकर वीआईपी सदस्यों को नहीं देंगे।
4 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : Colors Tv
इधर, नॉन वीआईपी सदस्यों की इस हरकत खुद वीआईपी सदस्य भी गुस्सा नजर करते आए। इसके बाद वह भी नॉन वीआईपी सदस्यों को परेशान करते दिखाई दिए। इतना ही नहीं खाना ना बनने को लेकर नाराज देवोलीना ने भी सभी नॉन वीआईपी सदस्यों के बिस्तर बिगाड़ दिए।
विज्ञापन
5 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : Colors Tv
इतना ही नहीं नॉन वीआईपी सदस्य द्वारा बर्तन ना धुलने की वजह से रश्मि और देवोलीना नॉन वीआईपी सदस्यों के बर्तन इस्तेमाल करते नजर आए, जिस पर नॉन वीआईपी सदस्यों ने अपना कड़ा विरोध भी जताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।