सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: विशाल कोटियन ने दी तेजस्वी को सफाई, कहा- तुम्हें लेकर पोजेसिव हूं

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 26 Oct 2021 02:40 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 15 vishal kotian give clarification to tejasswi prakash about his statement says i am very possessive for you
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

बिग बॉस 15 अपने चौथे हफ्ते में हैं, ऐसे में घर में कई रिश्ते बनते और बिगड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। घर में आने के बाद विशाल कोटियन और तेजस्वी की दोस्ती में काफी बदलाव आया। तेजस्वी पिछले कुछ समय से विशाल कोटियन के बर्ताव को लेकर उनसे काफी खफा हैं और वो लगातार विशाल को लेकर जय और करण कुंद्रा से बात करती हुईं नजर आ रही हैं। वीकेंड के वार में भी तेजस्वी ने विशाल की ‘गलतफहमी के गुब्बारे’ को फोड़ते हुए कहा था कि आप बहुत ही झूठे वादे करते हैं।



विशाल ने तेजस्वी को दी सफाई

कल वीकेंड के वार में हुए किस्से के बाद शमिता से जब विशाल ने शमिता से बातचीत की तो शमिता ने विशाल को सलाह दी कि अगर वो तेजस्वी को इतना ज्यादा मानते हैं तो उन्हें उनसे जाकर बातचीत करनी चाहिए। जिसके बाद विशाल ने अकेले में बैठकर तेजस्वी से बातचीत की और उन्हें कहा कि मैंने शमिता को बोला तो उन्होंने कहा कि मुझे आपसे बातचीत करनी चाहिए। मैंने भी उनसे कहा कि अगर तेजस्वी की जगह कोई और होता तो मेरे को कोई फर्क नहीं पड़ता।

Trending Videos
bigg boss 15 vishal kotian give clarification to tejasswi prakash about his statement says i am very possessive for you
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

तेरे बोलने का आता है ज्यादा गुस्सा

विशाल तेजस्वी को ये कहते हुए नजर आए कि मुझे इस घर में किसी से इतना फर्क नहीं पड़ता, लेकिन जब तू कुछ ऐसा बोलती है, तो मुझे गुस्सा आता है। दोनों बात तेरे को पता है। मैंने कभी भी तेरे पीठ पीछे कुछ नहीं बोला है, एक ही बार मैंने बोला है और वो सलमान सर ने बोल दिया है कि मैंने तेरे पीछे क्या बोला।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 15 vishal kotian give clarification to tejasswi prakash about his statement says i am very possessive for you
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

कहा तुम्हें लेकर पोजेसिव हूं

विशाल ने तेजस्वी से अपनी बात रखते हुए कहा कि मैं तेरे को लेकर बहुत ही पोजेसिव हूं। एक बार शमिता ने मुझसे पूछ लिया कि आज कल तू और तेजा साथ में नहीं दिखते, तो मैंने उन्हें बोला कि मेरे साथ वो दिखती नहीं तो शायद उसे लगता है वो उनके साथ ज्यादा दिखेगी। जिसपर तेजस्वी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि ये सोचना आपका कितना गलत है कि मैं किसी के साथ दिखने के लिए उनसे ज्यादा बात करूंगी। जिस पर विशाल ने आगे कहा कि वो मेरी पोजेसिवनेस थी, जिसके लिए मैं माफी मांगता हूं।

bigg boss 15 vishal kotian give clarification to tejasswi prakash about his statement says i am very possessive for you
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

तेजस्वी ने कहा आपका बर्ताव बदला

तेजस्वी ने विशाल को अपनी बात समझाते हुए कहा कि आपका बर्ताव काफी बदल गया है। मुझे नहीं पता शामिता आपका क्या है और मैं उसका आदर करती हूं। लेकिन आपने ये सोच लिया कि अगर आपको इस शो में आगे बढ़ना है तो आपके लिए बाकी के रिश्ते कोई मैटर नहीं करते ऐसा आपका बर्ताव था। मैं सिर्फ यही बोलना चाहती हूं कि ऑल द बेस्ट, आप खुद देख लेंगे कि आप एक रिश्ते के साथ कितना गेम में आगे बढ़ेंगे।

विज्ञापन
bigg boss 15 vishal kotian give clarification to tejasswi prakash about his statement says i am very possessive for you
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

तेजस्वी ने कहा मैं बातों में नहीं आती

तेजस्वी ने अपनी बात सामने रखते हुए कहा कि अगर आपको लगता है कि मैं आपकी बातों में आकर कुछ करूंगी तो आप बहुत ही गलत हो। जिसपर विशाल ने कहा तुम इतना नफरत लेकर क्यों चल रही हो, जिसके जवाब में तेजस्वी ने कहा नफरत बहुत बड़ा शब्द है। मैं ये ही कहूंगी कि मैं बहुत ज्यादा हर्ट हूं आपके बर्ताव से, इस बातचीत के बाद मुझे मेरा टाइम चाहिए। जिसके बाद विशाल ने तेजस्वी को सॉरी बोला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed