फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 16: टीना दत्ता के पक्ष में आए कुशाल टंडन, सुंबुल तौकिर खान के पिता और शो के मेकर्स को लगाई फटकार

Tue, 22 Nov 2022 02:40 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 22 Nov 2022 02:40 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 16: kushal tandon support tina dutta got angry on sumbul touqeer khan father makers and salman khan
सुंबुल तौकीर खान, कुशाल टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

Big Boss: 'बिग बॉस' के बीते एपिसोड में सुंबुल तौकीर खान ने अपने पिता तौकीर हसन खान से कन्फेशन रूम में फोन पर बात की थी। सुंबुल के पिता ने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी की छवि को शो में गलत तरीके से दिखाया जा रहा है। सुंबुल के पिता ने फोन पर 'बिग बॉस' के कंटेस्टेंट शालीन भनोट और टीना दत्ता को उनकी औकात दिखाने की बात कहते हुए खूब खरी-खोटी सुनाई थी। सुंबुल के पिता ने अपनी बेटी को सलाह दी थी कि वह राष्ट्रीय टेलीविजन पर टीना दत्ता की असलियत दिखाएं। अब इस पर टीना दत्ता के पक्ष में कुशाल टंडन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही, कुशाल टंडन ने शो के निर्माताओं पर भी सवाल उठाए हैं।

bigg boss 16: kushal tandon support tina dutta got angry on sumbul touqeer khan father makers and salman khan
सुंबुल तौकीर खान - फोटो : Social media

सुंबुल क्यों हैं घर की खास सदस्य
कुशाल टंडन ने एक के बाद एक ट्वीट करते हुए सुंबुल तौकीर खान के पिता और बिग बॉस के मेकर्स को लताड़ लगाई है। कुशाल टंडन ने ट्वीट कर कहा कि सुंबुल ही एकमात्र ऐसी कंटेस्टेंट क्यों हैं, जिनके पिता को मंच पर आने की अनुमति दी जाती है। सुंबुल ही घर की एक ऐसी सदस्य क्यों हैं, जिन्हें उनके पिता से फोन पर बात करने की इजाजत है।
 



यह भी पढ़ें: Splitsvilla 14: सनी लियोनी के शो में उर्फी को हुआ प्यार! बोलीं- 'मैंने तो हां कर दी, अब तुम्हारी बारी'

bigg boss 16: kushal tandon support tina dutta got angry on sumbul touqeer khan father makers and salman khan
सुंबुल तौकीर - फोटो : सोशल मीडिया

टीना दत्ता का किया बचाव
इसके साथ ही, कुशाल टंडन ने अपने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि सुंबुल तौकीर के पिता को फोन पर बात करने की अनुमति कैसे दी गई। उनके पिता कैसे शो के बाकी प्रतिभागियों के बारे में भला-बुरा बोल सकते हैं? टीना दत्ता भी किसी की बेटी हैं।

 

यह भी पढ़ें: Bhojpuri Actress: इन भोजपुरी अभिनेत्रियों ने फिल्मों में दिखाया अपने हुस्न का जलवा, अब इंडस्ट्री से हुईं गायब
विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 16: kushal tandon support tina dutta got angry on sumbul touqeer khan father makers and salman khan
कुशाल टंडन - फोटो : Instagram

शो के मेकर्स पर उठाए सवाल
कुशाल टंडन ने अपने अगले ट्वीट में तंज कसते हुए लिखा कि शो की सबसे अच्छी बात तो यह है कि ये बातें ऑन एयर हुई हैं। यह सब दर्शकों को भी दिखाया गया है। समझ नहीं आता है कि मेकर्स दिखाना क्या चाहते हैं? यहां दाल में कुछ काला नहीं, बल्कि पूरी दाल ही काली है।

 

यह भी पढ़ें: Jason David Frank Dies: 'पावर रेंजर्स' फेम जेसन डेविड फ्रैंक का निधन, जानिए कैसे हुई मौत
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed