सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद अपने लुक्स के चलते आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। उर्फी का अतरंगी फैशन सेंस कुछ लोगों को पसंद आता है, तो कई बार वह ट्रोल्स के निशाने पर आ जाती हैं। वहीं, उर्फी जावेद की बहन डॉली जावेद भी अपनी बोल्डनेस के लिए जानी जाती हैं। डॉली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर ही अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। वहीं, अब सोशल मीडिया पर डॉली की लेटेस्ट तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
Dolly Javed: बोल्डनेस के मामले में उर्फी जावेद से कम नहीं हैं बहन डॉली, लेटेस्ट तस्वीरों से नहीं हटेंगी नजरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, उर्फी जावेद की बहन डॉली सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में डॉली ग्रीन कलर की आउटफिट में नजर आ रही हैं, जिसमें वह बेहद हॉट लग रही हैं। डीप नेक ग्रीन कलर की इस ड्रेस में डॉली का अंदाज कातिलाना है। वह हर तस्वीर में एक से बढ़कर एक पोज देती नजर आ रही हैं।
Shilpi Raj: क्या सुसाइड करने वाली हैं शिल्पी राज? पोस्ट शेयर कर लिखा- 'अब मन करता है इस दुनिया...'
View this post on Instagram
डॉली जावेद ने अपने लुक को परफेक्ट मेकअप और ग्रीन कलर की ज्वेलरी के साथ कंप्लीट किया है। इसके साथ ही उन्होंने बालों का टाइट बन बनाया है। डॉली का लुक लोगों को भी काफी पसंद आ रहा है और वह कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। डॉली को कई बार उर्फी जावेद के साथ भी स्पॉट किया जाता है। डॉली अपनी बहन की तरह ही अपने लुक्स के चलते अक्सर ही चर्चा में आ जाती हैं।
Monday Box Office Report: सोमवार को भी 'दृश्यम 2' की हुई जबर कमाई, 53वें दिन लाखों में सिमटी 'कांतारा'
बता दें कि डॉली जावेद मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। डॉली ब्लॉगर भी हैं। इसके साथ ही वह सोशल मीडिया पर वह कई ब्यूटी और फैशन ब्रांड्स का प्रमोशन करती नजर आती हैं। बहन उर्फी की तरह डॉली भी अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। इंस्टाग्राम पर भी डॉली की फैन फॉलोइंग काफी बढ़िया है।
Bholaa Teaser Out: माथे पर भस्म, हाथ में श्रीमद्भगवद्गीता लिए नजर आए अजय देवगन, रिलीज हुआ ‘भोला’ का धांसू टीजर