{"_id":"637c6dbd2bb7177db8782d8c","slug":"taarak-mehta-ka-ooltah-chasmah-babita-ji-aka-munmun-dutta-shares-photo-after-accident","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Munmun Dutta: एक्सीडेंट के बाद 'बबीता जी' ने साउदी अरब से साझा की तस्वीर, बताया अपनी सेहत का हाल","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Munmun Dutta: एक्सीडेंट के बाद 'बबीता जी' ने साउदी अरब से साझा की तस्वीर, बताया अपनी सेहत का हाल
टीवी के कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता का हाल ही में एक्सीडेंट हो गया था। मुनमुन का एक्सीडेंट जर्मनी में हुआ था। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उन्होंने इस बात की जानकारी दी थी। बता दें कि एक्सीडेंट के वक्त मुनमुन यूरोप ट्रिप पर थीं और अब इस चोट की वजह से वह भारत वापस आ रही हैं। लेकिन भारत आने से पहले अभिनेत्री साउदी अरब पहुंच गई हैं।
2 of 4
मुनमुन दत्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
मुनमुन दत्ता ने कुछ समय पहले ही अपनी यूरोप की यात्रा शुरू की थी, लेकिन वह जर्मनी में उनके बाएं घुटने में चोट लग गई और अब वह घर वापस आ रही हैं। लेकिन हाल ही में मुनमुन दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम एक तस्वीर साझ की है। फोटो में वह सऊदी के जेद्दाह पहुंची हैं। यहां वह किसी रेस्टोरेंट या फिर एयरपोर्ट के लॉन्ज में बैठी नजर आ रही हैं। फोटो में वह विक्ट्री फोटो देते हुए नजर आ रही हैं।
3 of 4
मुनमुन दत्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
मुनमुन दत्ता के चेहरे की स्माइल बता रही है कि वह यात्रा के दौरान अपनी चोट को बिल्कुल भूल बैठी हैं। फोटो में आप देख सकते हैं कि उन्होंने ग्रीन कलर की शर्ट पहनी है और अपने बालों को खुला रखा है। मुनमुन की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। बता दें कि इससे पहले मुनमुन ने अपने इंस्टाग्राम पर जेद्दाह की सेटेलाइट फोटो साझा की थी। इन तस्वीरों में मुनमुन को देखकर लग रहा है कि फिलहाल तो वह ठीक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मुनमुन दत्ता
- फोटो : Insatagram- @mmoonstar
कुछ दिन पहले ही मुनमुन स्विट्जरलैंड के इंटरलेकन से ट्रेन से जर्मनी गई थीं। वहां से उन्होंने लजीज खाने की एक तस्वीर भी शेयर की थी, जब वह किसी के यहां रह रही थीं। बता दें कि जर्मनी से पहले मुनमुन स्विट्जरलैंड में थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।