Splitsvilla 14: सनी लियोन के शो स्प्लिट्सविला के सीजन 14 में उर्फी जावेद अपनी अदाओं का जलवा बिखेर रही हैं। बोल्ड अदाओं के साथ-साथ उर्फी समझदारी के साथ गेम भी खेल रही हैं। शो में आगे बढ़ने के लिए अब उर्फी ने लव एंगल का सहारा लिया है। जी हां, उर्फी जावेद इस शो के कंटेस्टेंट पर अपना दिल हार बैठी हैं। उर्फी जावेद ने अपने प्यार को लेकर शो में खुलासा भी किया है। वहीं दूसरी तरफ उर्फी को शो के प्रतिभागी कशिश ठाकुर अच्छे लगने लगे हैं। अब उर्फी जावेद 'रोडीज एक्सट्रीम' के विजेता कशिश ठाकुर को इंप्रेस करने की कोशिश कर रही हैं।
Splitsvilla 14: सनी लियोनी के शो में उर्फी को हुआ प्यार! बोलीं- 'मैंने तो हां कर दी, अब तुम्हारी बारी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उर्फी को है चॉकलेटी बॉय की तलाश
उर्फी जावेद ने इस शो में गेम के दौरान लड़कों से अपनी जिंदगी की कई निजी बातें साझा कीं। उर्फी जावेद ने बताया कि उन्हें सीधे-साधे लड़के की तलाश है, जो चॉकलेटी बॉय हो। शायद वह लड़का उन्हें इस शो में मिल गया है। अपने प्यार का इजहार करते हुए उर्फी ने शो के कंटेस्टेंट कशिश ठाकुर से कहा, आपकी स्माइल बहुत प्यारी है। आप मुझे अच्छे लगते हैं।
यह भी पढ़े: Bhojpuri Actress: इन भोजपुरी अभिनेत्रियों ने फिल्मों में दिखाया अपने हुस्न का जलवा, अब इंडस्ट्री से हुईं गायब
प्यार को लेकर क्या बोलीं उर्फी
इतना ही नहीं उर्फी ने अपनी फीलिंग्स शेयर करते हुए कहा, मुझे बहुत जल्दी प्यार हो जाता है और पहले हो भी चुका है। वहीं दूसरी तरफ कशिश ठाकुर कहते हैं कि उनके साथ ऐसा नहीं है। उन्हें एकदम से प्यार नहीं होता। उन्हें प्यार होने में थोड़ा समय लगता है।
यह भी पढ़े: Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने पान मसाला कंपनी को भेजा लीगल नोटिस, यह बड़ी वजह आई सामने
उर्फी ने किया मां को मनाने का वादा
शो के दौरान कई बार कशिश ठाकुर और उर्फी जावेद को एक साथ रोमांटिक पल बिताते हुए भी देखा गया है। उर्फी ने प्यार को लेकर कहा, मैंने हां कर दी है। अब तुम्हारी बारी है। मैं आऊंगी और तुम्हारी मां को मनाऊंगी। मुझे पता है कि मैं बहुत मिलनसार, खुले विचार वाली और विवादास्पद सेलिब्रिटी हूं, लेकिन यह कोई नहीं जनता कि असली उर्फी कौन है।'
यह भी पढ़े: TMKOC: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के 'चंपक चाचा' ने वीडियो शेयर कर दिया हेल्थ अपडेट, जानिए अब कैसी है तबीयत?