फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 16: जारी हुआ शो के नए सीजन का प्रोमो, पहली बार कैमरे के सामने आएंगे बिग बॉस!

Sun, 11 Sep 2022 11:15 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 11 Sep 2022 11:15 PM IST
सार

टेलीविजन का सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस हमेशा से ही दर्शकों का पसंदीदा शो रहा है। शो के 15 सीजन बीत चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद शो की लोकप्रियता पहले की तरह ही कायम है।

विज्ञापन
bigg boss 16 promo out tv relality show teaser released check out the full details here
Bigg Boss - फोटो : social media

टेलीविजन का सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस हमेशा से ही दर्शकों का पसंदीदा शो रहा है। शो के 15 सीजन बीत चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद शो की लोकप्रियता पहले की तरह ही कायम है। बिग बॉस 15 के खत्म होने के बाद से ही फैंस बेसब्री से इस के अगले सीजन का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में अब बिग बॉस 16 का इंतजार कर रहे फैंस के लिए शो से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। हाल ही में कलर्स चैनल ने शो का प्रोमो जारी कर दिया है। जारी हुए बिग बॉस के इस प्रोमो में कई चौंकाने वाले खुलासे भी हुए हैं।

bigg boss 16 promo out tv relality show teaser released check out the full details here
बिग बॉस 15 ग्रैंड फिनाले - फोटो : सोशल मीडिया

कुछ देर पहले ही कलर्स टीवी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बिग बॉस 16 का पहला प्रोमो जारी किया है। प्रोमो वीडियो की शुरुआत में शो के बीते सीजन की झलकियां देखने को मिल रही हैं। वहीं शो के होस्ट सलमान खान कहते नजर आ रहे हैं कि 15 सालों से बिग बॉस सब का गेम देख रहे हैं, लेकिन इस बार वह अपना गेम दिखाएंगे। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, इन 15 सालों में सबने अपना अपना गेम खेला, लेकिन अब बारी है बिग बॉस के खेलने की। देखिए बिग बॉस 16 जल्द ही सिर्फ कलर्स पर।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

 

bigg boss 16 promo out tv relality show teaser released check out the full details here
बिग बॉस - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में सामने आए इस प्रोमो वीडियो को देख फैंस की धड़कनें तेज हो गई है। साथ ही मेकर्स द्वारा किए गए इस चौंकाने वाले खुलासे के बाद से ही सभी की उत्सुकता भी काफी बढ़ गई है। प्रोमो वीडियो और कैप्शन को देख ऐसा लग रहा है कि इस बार शो में खुद बिग बॉस नजर आने वाले हैं, जो बीते 15 सीजन से केवल सभी को सुनाई दे रहे थे। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि बिग बॉस का यह नया सीजन काफी दिलचस्प और रहस्यों से भरा होने वाला है. जिसे देख दर्शकों का भरपूर मनोरंजन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 16 promo out tv relality show teaser released check out the full details here
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 16 के एलान के बाद से ही हर कोई यह जानने को उत्सुक है कि शो के नए सीजन में कौन से कलाकार बतौर कंटेस्टेंट्स नजर आ सकते हैं। हालांकि, अभी तक बिग बॉस 16 के कंफर्म कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने नहीं आई है। लेकिन नए सीजन के लिए कई सारे सितारों के नाम सामने आ रहे हैं। इन सितारों में नुसरत जहां, पूनम पांडे, चारू असोपा, फैजल शेख जैसे कलाकार शामिल हैं। वहीं मुनव्वर फारूकी और जन्नत जुबैर के नाम पर मुहर लग चुकी है। शो के प्रीमियर डेट की बात करें तो रिपोर्ट के मुताबिक यह शो इस साल 1 अक्टूबर से शुरू हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed