फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jhalak Dikhhla Jaa: टीवी की बहुओं को मात देकर मिस्टर फैजू बने सबसे महंगे कंटेस्टेंट, जानें सभी सितारों की फीस

Sun, 11 Sep 2022 11:07 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 11 Sep 2022 11:07 PM IST
विज्ञापन
Jhalak Dikhhla Jaa 10 Contestants Fees Rubina Dilaik Faisal Shaikh Shilpa shinde Dheeraj dhoopar Nia Sharma
रुबीना दिलैक, मिस्टर फैजू, शिल्पा शिंदे - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' एक बार फिर छोटे पर्दे पर दस्तक दे चुका है। शो का यह 10वां सीजन है, जिसे करण जौहर, माधुरी दीक्षित और नोरा फतेही जज कर रहे हैं। वहीं, शो में बड़े-बड़े सितारे अपने डांस का हुनर दिखाते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही ये सितारे शो का हिस्सा बनने के लिए तगड़ी फीस भी वसूल रहे हैं। हालांकि इन सितारों को फीस के मामले में मिस्टर फैजू के नाम से मशहूर फैजल खान टक्कर दे रहे हैं। तो चलिए जानते हैं सभी सितारों की फीस..

Jhalak Dikhhla Jaa 10 Contestants Fees Rubina Dilaik Faisal Shaikh Shilpa shinde Dheeraj dhoopar Nia Sharma
रुबीना दिलैक - फोटो : Instagram

रुबीना दिलैक
'बिग बॉस 14' की विनर रही रुबीना दिलैक खतरों का सामना करने के बाद अब झलक में अपना डांसिंग टेलेंट भी दिखाने आ चुकी हैं। वह शो में कोरियोग्राफर सनम जौहर के साथ नजर आ रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो वह एक एपिसोड के सात लाख रुपये चार्ज कर रही हैं।

Jhalak Dikhhla Jaa 10 Contestants Fees Rubina Dilaik Faisal Shaikh Shilpa shinde Dheeraj dhoopar Nia Sharma
निया शर्मा - फोटो : Instagram

निया शर्मा
निया शर्मा टीवी को बोल्ड अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं। वहीं, निया 2020 में आए खतरों के खिलाड़ी मेड इन इंडिया को भी जीत चुकी हैं। इस बार वह अपने डांस का जलवा दिखाने के लिए झलक के मंच पर पहुंची हैं। खबरों की मानें तो निया शर्मा प्रति एपिसोड 2.5 लाख रुपये ले रही हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Jhalak Dikhhla Jaa 10 Contestants Fees Rubina Dilaik Faisal Shaikh Shilpa shinde Dheeraj dhoopar Nia Sharma
शिल्पा शिंदे - फोटो : सोशल मीडिया

शिल्पा शिंदे
'भाबीजी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने और बिग बॉस की ट्रॉफी अपने नाम करने वाली अभिनेत्री शिल्पा शिंदे भी इस बार शो का हिस्सा हैं। शिल्पा लंबे वक्त बाद टीवी पर नजर आई हैं और वह प्रति एपिसोड पांच लाख रुपये चार्ज कर रही हैं।

विज्ञापन
Jhalak Dikhhla Jaa 10 Contestants Fees Rubina Dilaik Faisal Shaikh Shilpa shinde Dheeraj dhoopar Nia Sharma
धीरज धूपर और अली असगर - फोटो : सोशल मीडिया

धीरज धूपर और अली असगर
कुंडली भाग्य में करण लूथरा का किरदार निभाकर घर-घर में फेमस हुए धीरज धूपर अब झलक दिखला जा में आ गए हैं। खबरों की मानें तो वह एक एपिसोड के लिए 2.5 लाख रुपये ले रहे हैं। वहीं, अपनी कॉमेडी से लोगों को हंसाने वाली अली असगर 2 लाख प्रति एपिसोड चार्ज कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed