Bigg Boss 16: बिग बॉस में शालीन भनोट, टीना दत्ता और सुंबुल तौकीर खान के बीच आए दिन बवाल होता रहता है। बीते एपिसोड में भी तीनों को लेकर विवाद खड़ा हुआ था और आज भी बिग बॉस में शालीन भनोट और टीना दत्ता, सुंबुल तौकीर खान पर भारी पड़ते हुए नजर आए हैं। दोनों ही सुंबुल पर बुरी तरह से चिल्लाते हैं। इस पर सुंबुल तौकीर खान रोने लग जाती हैं।
Bigg Boss 16: 'क्यों आती हो मेरे पास... ', सुंबुल तौकीर खान पर भड़के शालीन भनोट, एक्ट्रेस को आया पैनिक अटैक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शालीन भनोट का फूटा गुस्सा
प्रोमो में दिखाया गया है कि सुंबुल तौकीर खान को लेकर शालीन भनोट का गुस्सा सातवें आसमान पर है। शालीन भनोट, सुंबुल पर बुरी तरह से चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं। शालीन भनोट चिल्लाते हुए टेबल पर लात भी मारते हैं। शालीन गुस्से में कहते हैं, 'तुम मुझसे बात करने क्यों आती हो। मुझसे दूर रहा करो। इसमें हमारी क्या गलती है। तुम खुद हम लोगों से बात करने के लिए आती हो।'
A post shared by ColorsTV (@colorstv)
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: साजिद के पास नहीं थे पिता के अंतिम संस्कार करने तक के पैसे, बोले- मैंने सबसे मदद मांगी, लेकिन...
टीना दत्ता ने भी खोया आपा
शालीन भनोट की बात सुनकर सुंबुल तौकीर खान को भी गुस्सा आ जाता है। सुंबुल, शालीन भनोट से कहती हैं, 'मैं तुमसे बात करने कब आई?' इस पर टीना दत्ता भी भड़क जाती हैं और वह गुस्से में दरवाजे पर मुक्का मारती हैं। टीना दत्ता चिल्लाते हुए कहती हैं, 'लोग वही कह रहे हैं, जो बाहर दिख रहा है। मेरा कैरेक्टर भी जज किया जा रहा है।'
यह भी पढ़ें: Shriya Saran: बेटी का चेहरा छिपाने पर ट्रोल हुईं श्रिया सरन, बोलीं- उनका काम है लिखना और मेरा इग्नोर करना
सुंबुल को आया पैनिक अटैक
शालीन भनोट और टीना दत्ता के इस व्यवहार के कारण सुंबुल तौकीर खान रोने लगती हैं और उनकी तबीयत भी खराब हो जाती है। सुंबुल को पैनिक अटैक आ जाता है। सब घर वाले परेशान हो जाते हैं। निमृत, सुंबुल तौकीर खान को मेडिकल रूम में ले जाने की बात कहती हैं।
यह भी पढ़ें: Om Shanti Om: 'ओम शांति ओम' के दीपिका और शाहरुख के आइकॉनिक पोज का बनाया गया केक, बर्मिंघम में हुआ प्रदर्शित