मुनव्वर फारुकी ने 'बिग बॉस 17' के विजेता की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। सीजन के विजेता की घोषणा होने से कुछ मिनट पहले शो से बाहर हुईं अंकिता लोखंडे सेट से बाहर निकलते ही प्रशंसकों से घिर गईं। अंकिता लोखंडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। क्लिप में अंकिता बेहद निराश नजर आ रही हैं। साथ ही वह पैपराजी से भी बात करने से इनकार कर देती हैं। वायरल वीडियो पर यूजर्स ताबड़तोड़ रिएक्शन दे रहे हैं।
Bigg Boss 17: सेट से बाहर आते ही पैप्स के बीच फंसीं अंकिता लोखंडे, इंटरव्यू देने से किया साफ इनकार!
'बिग बॉस 17' को मुनव्वर फारूकी के रूप में अपना विजेता मिल गया है। इसी बीच चौथे नंबर पर रहीं अंकिता लोखंडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक वीडियो में अंकिता लोखंडे काफी परेशान नजर आ रही थीं। वह अपनी वैनिटी वैन में जा रही थीं तभी मीडिया और प्रशंसकों ने उन्हें घेर लिया। जब अभिनेत्री की टीम भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही थी तो उनकी मां उनके पीछे चलती दिखाई दीं। अंकिता को सभी से कहते हुए सुना जाता है, 'आराम से'। अंकिता लोखंडे व्हाइट कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। जानकारी हो कि अभिनेत्री 17वें सीजन में चौथे नंबर पर रहीं।
अंकिता लोखंडे का यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। नेटिजन्स इस पर ताबड़तोड़ रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने प्रतिक्रिया दी है, 'वह अब सचमुच टूटा हुआ महसूस कर रही हैं।' दूसरे ने लिखा, 'उन्होंने परिवार को प्राथमिकता दी, और इंटरव्यू देने से मना कर दिया। ऐसा करके उन्होंने दिल जीत लिया।' एक अन्य ने लिखा, 'अंकिता असली विजेता हैं।' फिनाले में एलिमिनेशन के लिए अपना नाम आने के बाद अंकिता थोड़ी भावुक हो गईं। वहीं, उनके परिवार वाले भी हैरान और निराश नजर आए। उनकी भाभी की आंखों में आंसू दिखे।
Filmfare Awards 2024: फिल्मफेयर में '12वीं फेल' को मिला बेस्ट फिल्म का खिताब, इन कैटेगरी में भी मारी बाजी
View this post on Instagram
अंकिता लोखंडे का नाम सुनकर बिग बॉस होस्ट सलमान खान भी चौंक गए थे। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अंकिता 17वें सीजन की विजेता बनेंगी। सलमान ने कहा, 'मैं हैरान हूं। मुझे लगा था कि तुम शो जीतोगी लेकिन पता नहीं क्या हुआ। पूरी टीम हैरान है....अंकिता, तुम्हारी यात्रा बिग बॉस के इतिहास में सबसे कठिन रही है।'
Bigg Boss 17: विक्की जैन की मां ने अंकिता लोखंडे से लिया वादा, बोलीं- 'ऐसे शो में ना आओ जहां परिवार...'
'बिग बॉस' के मंच पर पहुंचते हुए, अंकिता ने शो में कहा, 'मुझे इस बात का कोई अफसोस नहीं है कि मैं जीत नहीं पाई या मैं टॉप तीन में नहीं हूं। यहां मेरी मां हैं, मेरा पूरा परिवार बाहर इंतजार कर रहा है। तो, मैंने कुछ भी नहीं खोया है। मैं टीवी की बेटी हूं, ये मेरी करम भूमि है...मैंने काफी उतार-चढ़ाव देखे पर मैं खुशी से जा रही हूं। मैं मुस्कुराहट के साथ जा रहा हूं।'
Munawar Faruqui: मुनव्वर बने बिग बॉस 17 के विजेता, अभिषेक कुमार को पीछे छोड़ जीता शो