{"_id":"658fb696ce5b0fac5d07ac7d","slug":"bigg-boss-17-ayesha-khan-fainted-in-bb-house-rushed-to-hospital-details-inside-2023-12-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 17: बेहोश होने के आयशा खान को ले जाना पड़ा अस्पताल, डॉक्टर ने दी यह सलाह","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 17: बेहोश होने के आयशा खान को ले जाना पड़ा अस्पताल, डॉक्टर ने दी यह सलाह
'बिग बॉस 17' को लेकर आई बड़ी जानकारी सामने आई है। शो की प्रतियोगी आयशा खान को 29 दिसंबर की शाम को मेडिकल इमरजेंसी के कारण अस्पताल ले जाना पड़ा। जानकारी के मुताबिक वे अचानक बेहोश हो गई थीं। हालांकि, जांच के बाद उसे वापस घर के अंदर भेज दिया गया।
आयशा खान इन दिनों मुनव्वर फारुकी के साथ अपने पुराने संबंधों को लेकर सुर्खियां में हैं। इससे पहले ही वे 'बिग बॉस' के घर के अंदर बेहोश हो चुकी हैं। शुक्रवार को बेहोश होने के बाद उन्हें जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि उन्हें थोड़ा आराम करने की सलाह देकर वापस शो में भेज दिया गया है।
3 of 5
आयशा खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले, पिछले हफ्ते आयशा खान मुनव्वर और नील भट्ट के साथ गार्डन एरिया में बैठी थीं, तभी उन्होंने बेचैनी की शिकायत की थी। जैसे ही वे कन्फेशन रूम की ओर जाने के लिए खड़ी हुई, वे अचानक घास पर बेहोश होकर गिर पड़ीं। घबराए घरवाले उसकी मदद के लिए दौड़ पड़े। मुनव्वर उन्हें मेडिकल रूम में ले गए और बाहर खड़े होकर उनको आयशा के लौटने का इंतजार करते देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आयशा खान
- फोटो : सोशल मीडिया
आयशा खान ने 'बिग बॉस 17' में वाइल्डकार्ड प्रतियोगी के रूप में प्रवेश किया है। उनके घर में प्रवेश से प्रतियोगियों के बीच तनाव और काफी विवाद देखने को मिले हैं। शो पर पहुंचते ही उन्होंने मुनव्वर फारूकी पर डबल डेटिंग का आरोप लगाकर सनसनी मचा दी थी। आयशा ने दावा किया था कि मुनव्वर ने नाजिला सीताशी के साथ अपने ब्रेकअप के बारे में उनसे झूठ बोला था। असल में वे उनके साथ रहने के बाद भी नाजिला से लगातार मिल रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।