फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 17: वुमेन-बीटर के टैग पर छलका अभिषेक कुमार का दर्द, मुनव्वर की जीत पर दिया ऐसा रिएक्शन

Mon, 29 Jan 2024 10:23 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Mon, 29 Jan 2024 10:23 AM IST
सार

अभिषेक कुमार ने 'वुमेन-बीटर' का टैग मिलने पर दुख जाहिर किया है। साथ ही मुनव्वर फारूकी की जीत पर बड़ा बयान देते नजर आए हैं। 

विज्ञापन
Bigg Boss 17 runner up abhishek kumar first interview on women beater tag congratulate winner munawar faruqui
अभिषेक कुमार इंटरव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सलमान खान के जरिए होस्ट किया जाने वाला विवादित-लोकप्रिय शो 'बिग बॉस 17' को बीती रात अपना विजेता मिल गया। विनर का ताज मुनव्वर फारूकी के सिर पर सजा। वहीं, फर्स्ट रनरअप बनकर अभिषेक कुमार ने हर किसी को हैरान कर दिया। अभिषेक कुमार, मन्नारा चोपड़ा और अंकिता लोखंडे को पछाड़कर फर्स्ट रनरअप बने। इससे साबित हो गया कि अभिषेक की गेम को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। रनरअप बनकर भी अभिषेक बेहद खुश हैं, क्योंकि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि वो अपने से ज्यादा पॉपुलर सितारों को पीछे छोड़ सकेंगे। शो से बाहर आने के बाद अभिषेक ने पहला इंटरव्यू दिया है। साथ ही इस सीजन की अपनी हाईलाइट्स पर भी खुलकर चर्चा करते देखे गए हैं।

Bigg Boss 17 runner up abhishek kumar first interview on women beater tag congratulate winner munawar faruqui
अभिषेक कुमार इंटरव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिषेक कुमार ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड और 'बिग बॉस 17' की को कंटेस्टेंट ईशा मालवीय के आरोपों पर खुलकर बात की। ईशा ने अभिषेक पर आरोप लगाया था कि जब वे 'उडारियां' का हिस्सा थे तो उन्होंने अभिनेत्री को थप्पड़ जड़ा था। अभिषेक को 'वुमेन-बीटर' टैग भी दिया गया था। इस पर चुप्पी तोड़ते हुए अभिषेक ने कहा, 'जो था वो बहुत गलत था। वो गलत हो गया। कभी-कभी स्थिति ऐसी हो जाती है, कि आप आपा खो बैठते हो, और वही चीज हुई। हालांकि, ताली दोनों हाथ से बजती है, और मैं उसका बहुत प्रायश्चित कर चुका हूं।'

Bigg Boss 17 runner up abhishek kumar first interview on women beater tag congratulate winner munawar faruqui
अभिषेक कुमार इंटरव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'वुमेन-बीटर' के टैग पर अभिषेक कुमार का दर्द छलक उठा और उन्होंने माफी की गुहार लगाते हुए कहा, 'बिग बॉस में मैंने साढ़े तीन महीने बिताए हैं, तो अब अगर माफी नहीं मिलेगी तो बहुत बुरा होगा मेरे साथ। माफी मिल जाए और वो टैग हट जाए। मैं एक अच्छे नोट पर आगे बढ़ना चाहता हूं।'

Kanguva: बॉबी देओल ने साझा किया सूर्या के साथ काम करने का अनुभव, 'कंगुवा' से जुड़ी दिलचस्प बातों का हुआ खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 17 runner up abhishek kumar first interview on women beater tag congratulate winner munawar faruqui
अभिषेक कुमार इंटरव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिषेक कुमार ने 'बिग बॉस 17' में ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल संग अपने झगड़े पर भी चुप्पी तोड़ी। साथ ही समर्थ को थप्पड़ जड़ने पर प्रतिक्रिया दी। अभिषेक ने इसे गलत बताते हुए कहा, 'मैं नहीं चाहता था कि वो थप्पड़ लगे, लेकिन वो मेरा रिएक्शन था। मेरे सुनने में आया कि उस थप्पड़ के बाद मैं हीरो बन गया। हालांकि, उसे थप्पड़ नहीं मारना चाहिए था, ये गलत था और मैं वाकई में दोषी हूं इसके लिए।' 

Bigg Boss 17: बिग बॉस जीतने के बाद घर बसाने जा रहे मुनव्वर फारूकी? इस खास शख्स को समर्पित की ट्रॉफी

विज्ञापन
Bigg Boss 17 runner up abhishek kumar first interview on women beater tag congratulate winner munawar faruqui
अभिषेक कुमार इंटरव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिषेक कुमार ने मुनव्वर फारूकी की जीत पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने साफ किया कि अगर मुनव्वर के अलावा कोई और ये शो जीतता तो उन्हें बेहद दुख होता। अभिषेक ने मुनव्वर को शो जीतने की बधाई दी। जानकारी हो कि ‘बिग बॉस 17’ का फिनाले बीती शाम 6 बजे से शुरू होकर रात 12 बजे तक चला। शो की ट्रॉफी मुनव्वर ने जीती। फर्स्ट रनरअप अभिषेक कुमार और सेकेंड रनरअप मन्नारा चोपड़ा रहीं।

Bigg Boss 17: सेट से बाहर आते ही पैप्स के बीच फंसीं अंकिता लोखंडे, इंटरव्यू देने से किया साफ इनकार!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed