फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 18: सलमान खान ने लगा दी विवियन-करण वीर मेहरा की क्लास, क्या आगे बदलेगा इनका व्यवहार?

Sat, 11 Jan 2025 05:17 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 11 Jan 2025 05:17 PM IST
सार

बिग बॉस 18 में सलमान खान वीकएंड का वार एपिसोड में बतौर होस्ट नजर आते हैं। हफ्ते भर में रियालिटी शो बिग बॉस के प्रतियोगी जैसा गेम खेलते हैं, सलमान उस पर चर्चा करते हैं। कई बार वह प्रतियोगियों को उनके व्यवहार के लिए डांटते भी हैं। इस बार भी विवियन और करण को सलमान ने खूब डांट सुनाई।  


 

विज्ञापन
Bigg Boss 18 Host Salman Khan Angry With Contestant Karan Veer Mehra And Vivian Dsena
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan

हाल ही में कलर्सटीवी के इंस्टाग्राम पेज पर वीकएंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने विवियन डिसेना को उनके बिहेवियर और करण वीर मेहरा को उनके गेम के लिए खूब खरी-खोटी सुनाई। विवियन और करण के अलावा सलमान खान ने प्रतियोगी चूम को भी काफी कुछ सुना दिया। आखिर क्यों नाराज है, सलमान बिग बॉस 18 के इन प्रतियोगियों से जानिए? 

ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 18: कशिश से पहले सलमान खान से भिड़ चुके हैं ये कंटेस्टेंट, कुछ ने तो करियर से भी धोया हाथ





 

Bigg Boss 18 Host Salman Khan Angry With Contestant Karan Veer Mehra And Vivian Dsena
बिग बॉस 18 में विवियन डिसेना - फोटो : इंस्टाग्राम-@viviandsena

विवियन को सेल्फिश बता दिया 
विवियन से बात करते हुए सलमान ने कहा कि बीते दिनों हुए टास्क में जो लोग विवियन को सपोर्ट कर रहे थे, वे उनके साथ खड़े नहीं होते हैं। इसके बजाय वह दूसरे लोगों को इंपॉर्टेंस देते हैं। पिछले हफ्ते भी विवियन से सलमान नाराज थे, वह उनके गेम खेलने के तरीके से संतुष्ट नजर नहीं आ रहे थे। 

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)


 

Bigg Boss 18 Host Salman Khan Angry With Contestant Karan Veer Mehra And Vivian Dsena
करण वीर मेहरा-चूम दरांग - फोटो : इंस्टाग्राम

करण क्यों दूसरे प्रतियोगी के लिए खेल रहे हैं 
विवियन के बाद सलमान खान ने करण वीर मेहरा की भी क्लास लगा दी। वह करण को बोले कि वह खुद के लिए गेम खेल रहे हैं या दूसरी प्रतियोगी चूम के लिए गेम खेल रहे हैं। इस पर करण का जवाब था कि जो भी हो, लेकिन वे दोनों टॉप 5 में बने हुए हैं। इतना भराेसा करण वीर मेहरा को खुद पर है। 

ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 18: तलाक की अफवाहों के बीच बिग बॉस के सेट पर पहुंचे चहल, श्रेयस अय्यर भी साथ नजर आए 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 18 Host Salman Khan Angry With Contestant Karan Veer Mehra And Vivian Dsena
बिग बॉस 18 प्रतियोगी चूम दरांग - फोटो : इंस्टाग्राम

टास्क के लिए चूम को सुनाया 
करण के बाद एक और प्रतियोगी चूम का नंबर आया। सलमान खान ने उन्हें भी पिछले दिनों हुए टास्क में किए गए व्यवहार के लिए डांट लगा दी। चूम चुपचाप सलमान खान की बात को सुनती रही। 

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)


 

विज्ञापन
Bigg Boss 18 Host Salman Khan Angry With Contestant Karan Veer Mehra And Vivian Dsena
करण वीर मेहरा-विवियन डिसेना - फोटो : इंस्टाग्राम

विनर बनने की दौड़ में विवियन-करण 
बिग बॉस 18 धीरे-धीरे फाइनल एपिसोड की तरफ बढ़ रहा है। जल्द ही इस शो का विनर कौन होगा, यह पता चल जाएगा। इस समय करण वीर मेहरा और विवियन डिसेना, विनर बनने के सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। इन दोनों टीवी एक्टर्स की फैन फॉलोइंग भी बहुत है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed