दिवाली का त्योहार है। हर तरफ इस त्योहार की रौनक है तो बिग बॉस का घर कैसे पीछे रह सकता है? बिग बॉस 18 में इस बार दिवाली धमाका देखने को मिलेगा। इस बार वीकएंड का वार एपिसोड में दिवाली की रौनक दिखेगी। यूं तो वीकएंड का वार शनिवार और रविवार को प्रसारित होता है, लेकिन इस बार टाइमिंग में भी बदलाव किया गया है।
Bigg Boss 18: वीकएंड का वार एपिसोड में बिग बॉस के घर होगा दिवाली धमाका, सलमान खान देंगे कई सरप्राइज
रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। इस बार भी शो को सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। शनिवार और रविवार को शो का वीकएंड का वार एपिसोड आता है, जो इस बार काफी खास होने वाला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस 18 का इस शुक्रवार को यानी 1 नवंबर को दिवाली स्पेशल एपिसोड प्रसारित होगा। वीकएंड का वार इस बार शनिवार-रविवार नहीं, बल्कि शुक्रवार और शनिवार को आएगा। दिवाली स्पेशल एपिसोड का प्रोमो जारी हो चुका है। इस बार टाइगर श्रॉफ भी प्रतिभागियों के बीच स्टंट दिखाते नजर आएंगे।
Iss Friday hoga DIWALI SPECIAL on #BiggBoss18 with Salman Khan and Tiger Shroffpic.twitter.com/AHNfEmWEtw
— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) October 29, 2024
इस दिन करेंगे शूटिंग
मेकर्स ने दिवाली के मौके को देखते हुए बिग बॉस 18 के वीकएंड का वार एपिसोड में बदलाव करने का फैसला किया है। शुक्रवार 1 नवंबर को धमाकेदार एपिसोड का प्रसारण होगा। शुक्रवार को सलमान खान प्रतिभागियों से मिलेंगे और फिर शनिवार को एपिसोड का प्रसारण होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान इसके लिए कल 31 अक्तूबर को शूटिंग करेंगे। दिवाली स्पेशल एपिसोड में भाईजान घरवालों को कई सरप्राइज देने वाले हैं।
I Want To Talk: इस दिन रिलीज होगा 'आई वांट टू टॉक' का ट्रेलर, फिल्म से सामने आएंगी अभिषेक बच्चन की नई झलकियां
सिंघम 3 का प्रमोशन करने पहुंचे टाइगर
रिपोर्ट्स के मुताबिक कई दिलचस्प गेम्स होंगे। दिवाली का सेलिब्रेशन होगा। इसके अलावा बीते सप्ताह के कई मसलों पर भी चर्चा होगी। इस बार शो में फिल्म 'सिंघम अगेन' के प्रमोशन के लिए टाइगर श्रॉफ भी पहुंचेंगे। प्रोमो में दिखाया गया है कि टाइगर शो में जाकर सलमान खान के अंदाज में कह रहे हैं, 'स्वागत नहीं करोगे हमारा'। शो का प्रसारण शुक्रवार रात दस बजे होगा।
Jacqueline Fernandez: ठग सुकेश ने खुद को बताया राम और जैकलीन को सीता, वनवास खत्म होने का दिया संकेत
भूल भुलैया 3 से टकराएगी सिंघम 3
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी सिंघम अगेन भी दिवाली के अवसर पर 1 नवंबर को रिलीज हो रही है। इसमें अजय देवगन, अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर और दीपिका पादुकोण के अलावा सलमान खान भी नजर आएंगे। बॉक्स ऑफिस पर सिंघम 3 की टक्कर कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 से होने जा रही है।
संबंधित वीडियो