{"_id":"6943bd7a097b15790d0d0c4e","slug":"bigg-boss-19-became-number-1-in-49-week-trp-list-anupama-goes-on-second-number-2025-12-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीआरपी के मामले में 'अनुपमा' का छिना ताज, 'क्योंकि...2' नहीं इस शो ने पहले नंबर पर बनाई जगह","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
टीआरपी के मामले में 'अनुपमा' का छिना ताज, 'क्योंकि...2' नहीं इस शो ने पहले नंबर पर बनाई जगह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Thu, 18 Dec 2025 02:08 PM IST
सार
49 Week TRP List: इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ चुकी है। कई सीरियल्स ने टॉप 5 पांच में जगह बनाई है। हर बार की तरह इस बार भी 'अनुपमा' और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में कड़ी टक्कर देखने को मिली है। हालांकि पहले नंबर पर एक नया शो आ गया है।
विज्ञापन
1 of 5
टीआरपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
49वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी हो चुकी है। लिस्ट में पहले नंबर के लिए हर बार की तरह इस बार भी 'अनुपमा' और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में संघर्ष देखने को मिला। दोनों सीरियल टॉप पांच में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं, लेकिन पहले नंबर पर एक रियलिटी ने कब्जा किया है। आइए जानते हैं किस शो को कितनी रेटिंग मिली है?
2 of 5
बिग बॉस 19 के फिनाले में कार्तिक आर्यन-अनन्या और सलमान खान
- फोटो : वीडियो ग्रैब
पहले नंबर पर कौन सा शो?
टीआरपी की लिस्ट में इस बार रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' पहले नंबर पर जगह बनाने में कामयाब रहा। इसकी रेटिंग 2.2 है। हाल ही में 'बिग बॉस 19' का ग्रैंड फिनाले हुआ जिसकी वजह से इसे अच्छी रेटिंग मिली। पहले नंबर पर जगह बनाने के लिए टीवी सीरियल 'अनुपमा' और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में जद्दोजहद होती थी। हालांकि इस बार दोनों ही सीरियल पहले नंबर पर काबिज होने से चूक गए।
3 of 5
अनुपमा, क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2
- फोटो : सोशल मीडिया
दूसरे और तीसरे नंबर पर कौन?
रुपाली गांगुली का शो 'अनुपमा' जो पिछली बार टीआरपी की लिस्ट में पहले नंबर पर था, अब दूसरे नंबर पर आ गया है। इसने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को कड़ी टक्कर दी है। इसकी रेटिंग 2.1 है। वहीं 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' तीसरे नंबर पर है। इसकी रेटिंग 2.0 है।
चौथे नंबर पर 'लाफ्टर शेफ्स'
इस बार टीआरपी की लिस्ट में चौथे नंबर पर 'लाफ्टर शेफ्स' है। इसे 1.9 रेटिंग मिली है। कॉमेडी-कुकिंग रियलिटी शो को दर्शकों ने इस बार पिछले हफ्ते से ज्यादा प्यार दिया है। पिछले हफ्ते चौथे नंबर पर 'उड़ने की आशा' सीरियल था। इसको 1.8 रेटिंग मिली थी।
विज्ञापन
5 of 5
सीरियल 'तुम से तुम तक' में शरद केलकर
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
पांचवें नंबर पर कौन?
पिछली बार की तरह इस बार भी टीआरपी की लिस्ट में पांचवें नंबर पर टीवी सीरियल 'तुम से तुम तक' जगह बनाने में कामयाब रहा है। इस सीरियल को 'लाफ्टर शेफ्स' के बराबर 1.9 रेटिंग मिली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।