फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस के घर से बार-बार भागते थे ये 5 कंटेस्टेंट्स, सीजन 12 वाला तो रुकने का नाम ही नहीं ले रहा

Sat, 20 Oct 2018 11:02 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 20 Oct 2018 11:02 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 4 contestants who jumped from the show
Bigg boss 12

बिग बॉस और लड़ाई-झगड़े का चोली-दामन का रिश्ता है। जब तक शो में अच्छे से रायता नहीं फैलता तब तक दर्शकों को भी मजा नहीं आता। ऐसे में दर्शकों को बस किसी ना किसी विवाद का इंतजार रहता है। दरअसल, देखा जाए तो शो का थीम ही विवादों से शुरू होता है। ऐसे में घर में होने वाले विवादों के बीच बात करेंगे उन कंटेस्टेंट्स की जो लड़ते-लड़ते घर की दीवार फांदकर भागने की कोशिश भी करते दिखे...

bigg boss 4 contestants who jumped from the show
Rahul Mahajan

बिग बॉस सीजन 2 में घर में पहली बार घर से भागने की प्रथा शुरू हुई। इस दौरान एक नहीं बल्कि चार कंटेस्टेंट्स ने बिग बॉस के घर की दीवार फांद बाहर चले गए। बता दें कि इनमें से एक सीजन 2 के विजेता आशुतोष कौशिक का नाम भी शामिल था। लेकिन इस विवाद का मास्टरमाइंड राहुल महाजन को माना गया था जिनके साथ राजा चौधरी और जुल्फी सैय्यद भी घर से भागे थे। चूंकि यह शो के नियम के खिलाफ था तो राहुल महाजन को शो से निकालना पड़ा। बाकी तीनों ने बिग बॉस से माफी मांग ली थी। लेकिन राहुल ने बाद में सफाई पेश करते हुए कहा कि वह भूख लगने की वजह से घर से भागे थे। 

bigg boss 4 contestants who jumped from the show
Kushal tondon

सीजन 7 की विजेता गौहर खान के ब्वॉयफ्रेंड रह चुके और शो में गौहर के साथ रोमांस करते नजर आए कुशाल टंडन ने भी घर से भागने की कोशिश की थी। घर में उनका झगड़ा एक्ट्रेस तनीषा से हुआ था। कुशाल ने तनीषा पर एक टास्क में इरादन हमला करने का आरोप लगाया था लेकिन कुशाल को ही बुरे बर्ताव करने के चलते शो से बाहर कर डाला और यहीं से कुशाल रातोंरात लोकप्रिय हो गए थे। कुशाल ने सलमान खान से भी माफी मांगने को कहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 4 contestants who jumped from the show
Vikas Gupta

पिछले सीजन 11 के विकास गुप्ता की बात करे तो एक वक्त ऐसा भी आया जब विकास गुप्ता और शिल्पा शिंदे के बीच खूब झगड़े होते थे। शिल्पा की बातों से परेशान होकर विकास 'बिग बॉस' का घर छोड़ने का फैसला करते थे। जिसके बाद 'बिग बॉस' की ओर से उन्हें ऐसा ना करने की चेतावनी भी मिली।

विज्ञापन
bigg boss 4 contestants who jumped from the show
sreesanth

आखिर में बात करेंगे चल रहे सीजन 12 की जिसमें श्रीसंथ ने पहले ही दिन से घर से भागने की कोशिश को जारी रखा हुआ है। शो को एक महीना हो चुका है और बिग बॉस ने उन्हें उनकी हरकतों के चलते एक हफ्ते के लिए सीक्रेट रूम में भी डाल दिया था लेकिन मुख्य घर में दोबारा एंट्री करने के बाद भी श्रीसंथ ने घर से भागना नहीं छोड़ा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed