फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: बिग बॉस ने घरवालों को दिया टिकट टू फिनाले टास्क, वीआईपी सदस्यों को भुगतनी पड़ी यह सजा

Thu, 09 Dec 2021 12:31 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 09 Dec 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15: Bigg Boss gave ticket to finale task to the family members VIP members had to suffer this punishment
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

टेलीविजन के मशहूर और चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन में दर्शकों को लगातार बवाल देखने को मिल रहा है। शो में दर्शकों को सदस्यों के बीच रोजाना घमासान देखने को मिलता है। शो अब अपने फिनाले के करीब पहुंचने वाला है। ऐसे में फिनाले में अपनी जगह बनाने के लिए सभी सदस्य एड़ी चोटी का जोर लगाते नजर आ रहे हैं। शो में हुई वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद से ही घर दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा है।

इसके तहत बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री आए देवोलीना, राखी, रश्मि, रितेश और अभिषेक वीआईपी सदस्य के तौर पर नजर आ रहे हैं। तो वहीं घर के अन्य सदस्य नॉन वीआईपी कंटेस्टेंट्स बनकर घर में अपने दिन काट रहे हैं। शो के फिनाले वीक में अपनी जगह बनाने के लिए सभी सदस्यों के बीच अब कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। इसी क्रम में आज प्रसारित हुए एपिसोड में बिग बॉस ने सभी घरवालों को टिकट टू फिनाले वीक टास्क करने को दिया।

 

Bigg Boss 15: Bigg Boss gave ticket to finale task to the family members VIP members had to suffer this punishment
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

इस टास्क के तहत बिग बॉस ने सभी घरवालों को बताया कि नॉन वीआईपी सदस्य एक दूसरे के नाम की भूसे से भरी बोरी लेकर सीढ़ी पर लाइन में खड़े होकर पेडल चलाएंगे। इस दौरान एक- दूसरे के पीछे खड़े सदस्य अपने आगे वाले सदस्य के बैग से भूसा बोरी से नीचे गिराएगा।

Bigg Boss 15: Bigg Boss gave ticket to finale task to the family members VIP members had to suffer this punishment
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

अंत में जिस नॉन वीआईपी सदस्य के बोरे में सबसे ज्यादा भूसा बचा रह जाएगा, वह टास्क के उस राउंड का विजेता कहलाएगा। वहीं वीआईपी सदस्य इस टास्क का संचालन करेंगे। जीतने वाले नॉन वीआईपी सदस्य को यह अधिकार दिया जाएगा कि वह वीआईपी सदस्य में से किसी एक सदस्य को टिकट टू फिनाले वीक की दौड़ से बाहर कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15: Bigg Boss gave ticket to finale task to the family members VIP members had to suffer this punishment
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, इसके साथ ही बिग बॉस ने वीआईपी सदस्यों को खुद को बचाने का भी मौका दिया। इसके तहत बिग बॉस ने वीआईपी सदस्यों को बताया कि वह खुद को बचाने के लिए नॉन वीआईपी सदस्यो को 10 लाख रुपये तक दे सकते हैं। इसके बाद सभी घरवाले टास्क करते नजर आए। 

 

विज्ञापन
Bigg Boss 15: Bigg Boss gave ticket to finale task to the family members VIP members had to suffer this punishment
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

टास्क शुरू होते ही वीआईपी सदस्यों ने एक बार फिर अपना पुराना तरीका अपनाते हुए नॉन वीआईपी सदस्यों के टास्क में खामी निकालते हुए किसी को भी विजेता घोषित करने से इंकार कर दिया। ऐसे में बिग बॉस ने वीआईपी सदस्यों को सजा देते हुए उनके खाते में से 10 लाख काट लिए। साथ ही उन्हें निर्देश दिया कि वह बहुमत या आपसी सहमति से पांचों में से किसी एक सदस्य को इस दौड़ से बाहर कर दें। बिग बॉस के इस निर्देश के बाद वीआईपी सदस्यों ने आपसी सहमति से अभिषेक बिचुकले को टिकट टू फिनाले वीक की दौड़ से बाहर कर दिया।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed