{"_id":"5bb0cf7c867a557fe2537b8e","slug":"bigg-boss-eliminated-contestant-nirmal-singh-recall-srishty-rode","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस से बेघर हुए इस हवलदार को सता रही इस कंटेस्टेंट की याद, बोला- 'मेरे जैसी है वो'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस से बेघर हुए इस हवलदार को सता रही इस कंटेस्टेंट की याद, बोला- 'मेरे जैसी है वो'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 12 के दूसरे 'वीकेंड का वार' में डबल एविक्शन हुआ जिसमें कृति-रोशमी की कॉमनर जोड़ी को घर से बेघर होना पड़ा। वहीं, आज रात 30 सितंबर के एपिसोड में एक और कॉमनर जोड़ी निर्मल-रोमिल में से निर्मल को घर वापस जाना पड़ेगा। उन्होंने द खबरी को दिए इंटरव्यू में घर के बारे में कई बातें कहीं जिनमें उन्होंने यह भी कहा कि वह घर की ही एक कंटेस्टेंट सृष्टि रोडे को बहुत मिस कर रहे हैं...
2 of 5
bigg boss 12
द खबरी को दिए इंटरव्यू में निर्मल ने कहा कि 'सृष्टि रोडे काफी अच्छी हैं और मेरी तरह भावुक भी हैं, घर से निकलने के बाद मैं उन्हें बहुत मिस कर रहा हूं।' बता दें कि सृष्टि एक टीवी एक्ट्रेस हैं जो बतौर एकल सेलिब्रिटी बिग बॉस 12 में आई हैं।
बता दें कि वकील रोमिल के जोड़ीदार बनकर आए निर्मल ने यह भी बताया कि उन्हें बिग बॉस के घर में जाकर बहुत अच्छा लगा और घर में उनके कई दोस्त भी बने। वह आगे कहते हैं कि घर में वह सबसे अच्छे से रहे इसलिए उनका किसी से ज्यादा झगड़ा नहीं हुआ और यही कारण है कि वह शो में कम दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
BIGG BOSS
इसके बाद निर्मल ने घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स के बारे में भी बताया और कहा कि अनूप-जसलीन की जोड़ी, दीपिका, सृष्टि और दीपक घर में सबसे मजबूत कंटेस्टेंट्स हैं और ये लोग घर में सबसे अच्छा खेल रहे हैं। लेकिन निर्मल ने यह भी कहा कि अभी तक घर में किसी ने कोई बड़ा कमाल नहीं किया है और सब अपने-अपने खेल में व्यस्त हैं।
विज्ञापन
5 of 5
bigg boss
आखिर में बता दें कि घर से बेघर हुई कृति और रोशमी की कॉमनर जोड़ी के बाद निर्मल भी शो से बाहर होने पर दुखी हैं और कहा कि वह बिग बॉस के घर को मिस करेंगे। उन्होंने घर में सृष्टि को अपना सबसे अच्छा दोस्त बताया। उन्होंने कहा कि वह उनकी ही तरह भावुक हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।