'बिग बॉस सीजन 12' के बाद दीपक ठाकुर (Deepak Thakur) की लोकप्रियता में जबरदस्त उछाल आया है। इस बिहारी बाबू ने अपने देसी अंदाज से शो के दौरान पहले ही सबका दिल जीत लिया था और शो के बाद ढेरों ऑफर्स से उनकी झोली भर चुकी है। इस बीच दीपक ठाकुर एक बार फिर से टेलीविजन पर वापसी कर रहे हैं। खास बात यह है कि दीपक इस बार अकेले नहीं बल्कि अपने पापा के साथ रियलिटी शो में हिस्सा ले रहे हैं।
'बिग बॉस' के बाद अब इस रियलिटी शो में दिखेंगे दीपक ठाकुर, इस बार पिता देंगे साथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलर्स के साथ दीपक ठाकुर (Deepak Thakur) की यह दूसरी पारी होगी। 'बिग बॉस' (Bigg Boss) के बाद यह दूसरा मौका है जब वह ऑन स्क्रीन अपने फैंस से रूबरू होंगे। इस रियलिटी शो का नाम 'किचन चैंपियन' (Kitchen Champions) है। इस शो में दीपक ठाकुर अपने पापा के साथ खाना बनाएंगे और देसी स्वाद का तड़का लगाएंगे। इस रियलिटी शो की तस्वीरों को खुद दीपक ठाकुर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें वह अपने पापा के साथ नजर आ रहे हैं।
A post shared by Deepak Thakur (@ideepakthakur) on
इन तस्वीरों को दीपक ठाकुर ने कैप्शन के साथ शेयर किया है। इन तस्वीरों में दीपक ठाकुर के साथ उनके पापा और शो के होस्ट अर्जुन बिजलानी नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए दीपक ठाकुर ने लिखा - 'एक बार फिर से वो लम्हा दोहराया गया, पिता जी को बाइज्जत कलर्स के शो पर बुलाया गया। इस बार का सीन थोड़ा अलग है, अर्जुन भैय्या के शो में। हमारे साथ थे आवाज के मालिक हेमंत बृजवासी और रोहन प्रीत सिंह। हमने बनाया देसी लिट्टी चोखा। यह मौका देने के लिए कलर्स टीवी का बहुत धन्यवाद। बस कृपा बनाए रखिए।'
A post shared by Deepak Thakur (@ideepakthakur) on
कुछ दिन पहले दीपक ठाकुर सोमी खान के साथ वीडियो शूट करने कच्छ गए थे। दीपक की सोमी के साथ कच्छ की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इन तस्वीरों में दीपक और सोमी आर्मी जवानों के साथ नजर आए थे। इस मौके पर दीपक ने आर्मी जवानों के लिए गाना भी गाया था। दीपक ठाकुर ने यह गाना उन शहीदों के लिए गाया था जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान कर दिया।
A post shared by Deepak Thakur (@ideepakthakur) on
A post shared by Deepak Thakur (@ideepakthakur) on
आपको बता दें, 'बिग बॉस' खत्म होते ही दीपक ठाकुर को बड़े-बड़े ऑफर्स मिले हैं। दीपक ठाकुर को 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 10' ऑफर हुआ है तो वहीं उन्हों तीन बड़ी फिल्मों के ऑफर्स मिले हैं। दीपक को 'बिग बॉस' के ही कंटेस्टेंट रहे करणवीर बोहरा ने अपने प्रोडक्शन हाउस में बन रही फिल्म में गाने का ऑफर दिया। इस फिल्म का नाम 'हमें तुमसे प्यार इतना' हैं। इस फिल्म के हीरो खुद करणवीर हैं। करणवीर बोहरा के अलावा श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी ने भी दीपक को फिल्म में काम करने का ऑफर दिया है। इसके अलावा धवन प्रोडक्शन हाउस से भी दीपक को ऑफर किया गया है।