एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 06 Sep 2020 08:14 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
शहनाज गिल
- फोटो : instagram/shehnaazgill
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस से निकलने के बाद कई कंटेस्टेंट की जिंदगी रातों रात बदल जाती है। वो हर घर में पहचाने जाने लगते हैं और उनकी पॉपुलरिटी में खूब बढ़ोतरी होती है। शो से बाहर आने के बाद इन कंटेस्टेंट के लुक में भी काफी बदलाव देखा गया है। आज हम इसी लिस्ट में बिग बॉस 13 की सबसे मशहूर कंटेस्टेंट में से एक शहनाज गिल की बात करने वाले हैं। शहनाज का ट्रांसफॉर्मेशन लुक देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
2 of 5
शहनाज गिल
- फोटो : instagram/shehnaazgill
शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वो अक्सर अपने फोटोशूट की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। इस बार उन्होंने अपनी कुछ ऐसी तस्वीरें पोस्ट की हैं जिनमें उनका लुक पहले से बिल्कुल अलग है।
3 of 5
शहनाज गिल
- फोटो : instagram/shehnaazgill
बिग बॉस में रहते हुए शहनाज का वजन भी बढ़ा हुआ था। उन्होंने अपने वजन को काफी कम कर लिया है। अब वो पहले से ज्यादा स्लिम दिखने लगी हैं जिससे उनका लुक भी ग्लैमरस हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शहनाज गिल
- फोटो : instagram/shehnaazgill
पंजाब की कटरीना कैफ के नाम से मशहूर शहनाज गिल को बिग बॉस से बहुत पॉपुलरिटी मिली। शो से पहले जहां वो केवल पंजाब में ही जानी जाती थीं वहीं अब पूरे देश के लिए वो एक जाना पहचाना चेहरा हैं। लोकप्रियता के मामले में शहनाज ने दूसरे कंटेस्टेंट को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन
5 of 5
शहनाज गिल
- फोटो : instagram/shehnaazgill
शहनाज की लोकप्रियता का ही नतीजा रहा कि बिग बॉस के खत्म होने के साथ उन्हें चैनल की ओर से एक अन्य नया शो मुझसे शादी करोगे ऑफर हुआ। हालांकि शो दर्शकों को उतना रास नहीं आया। इसके अलावा शहनाज बिग बॉस के उनके दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला के साथ म्यूजिक वीडियो 'भूला दूंगा' में नजर आ चुकी हैं। गाने को काफी पसंद किया गया। शहनाज के फैंस सिद्धार्थ के साथ उनकी जोड़ी को हमेशा पसंद करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।