फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की इस अभिनेत्री के पिता का हुआ निधन, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट

Fri, 04 Sep 2020 11:49 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 04 Sep 2020 11:49 AM IST
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah actress Navina Bole wrote emotional post for her father after his death
अपने पिता के साथ नवीना बोले - फोटो : instagram: navina_005

छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री नवीना बोले इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। उनके पिता विरेंद्र बोले का निधन हो गया है। अपने पिता के निधन की जानकारी नवीना बोले ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। नवीना बोले छोटे पर्दे के इश्कबाज, मिले जब हम तुम और तारक मेहता का उल्टा चश्मा सहित कई टीवी सीरियल्स का हिस्सा रही हैं। 

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah actress Navina Bole wrote emotional post for her father after his death
अपने पिता के साथ नवीना बोले - फोटो : instagram: navina_005

नवीना बोले ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिता विरेंद्र बोले की एक तस्वीर को साझा किया है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने अपने पिता के लिए भावुक पोस्ट लिखा और उन्हें आखिरी श्रद्धांजलि भी दी है। नवीना बोले ने अपने पोस्ट में लिखा, 'इस समय मैं मेरे भीतर चलने वाले भावनाओं के भंवर और न्याय करने वाले किसी भी शब्द के बारे में नहीं सोच सकती।' 

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah actress Navina Bole wrote emotional post for her father after his death
नवीना बोले - फोटो : instagram: navina_005

नवीना बोले ने पिता के लिए पोस्ट में आगे लिखा, 'बस उम्मीद और प्रार्थना करती हूं कि आप जहां भी हो वहां खुश हो और यहां से ज्यादा शांति में हो। जहां कोई डर, कोई दर्द आपको छू नहीं सकता। मैं जानती हूं कि ऊपर से हमें देखकर हमेशा मुस्कुराएंगे। मुझे दुख है इस बात का कि मैं आपके साथ ज्यादा वक्त नहीं बिता पाई और आपको वह प्यार और आपका वैसा ख्याल नहीं रख पाई जिसकी आपको हमेशा जरूरत थी। लेकिन आप जानते हैं आप कहीं भी हो मैं आपको तहे दिल से याद करूंगी।' 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Cant think of any words that do justice to the whirlpool of emotions within me at this time. Just hope and pray that you are in a happier , more peaceful place now, where no fear, no pain can touch you. I know you will always be smiling down at us from the heavens above. I regret not having spent enough time with you and giving you the love and attention that you needed always. But know wherever you are I miss you with every bit of my heart and Kimmu will never forget her Nanu!! Love you so much Papa. .To eternity and beyond . . ❤❤❤ @virendra_bole

A post shared by Navina (@navina_005) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah actress Navina Bole wrote emotional post for her father after his death
नवीना बोले - फोटो : instagram: navina_005

नवीना बोले ने पोस्ट में अपनी बेटी का जिक्र करते हुए लिखा, 'किम्मी अपने नानू को कभी नहीं भूलेगी। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं पापा। अनंत काल तक और उससे भी आगे।' सोशल मीडिया पर नवीना बोले का अपने पिता के लिए लिखा यह भावुक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के फैंस और टीवी के कई सितारे उनके इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही उनके पिता को आखिरी श्रद्धांजलि भी दे रहे हैं।

विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah actress Navina Bole wrote emotional post for her father after his death
नवीना बोले - फोटो : instagram: navina_005

आपको बता दें कि नवीना बोले छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह कई टीवी सीरियल्स से अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीत चुकी हैं। इन दिनों नवीना बोले मशहूर कॉमेडी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में डॉक्टर सारा का किरदार कर रही हैं। इसके अलावा वह इश्कबाज, मिले जब हम तुम, यहां मैं घर-घर खेली, सीआईडी, लव यू जिंदगी, राम मिलाई जोड़ी, क्या हुआ तेरा वादा, पिया का घर प्यारा लगे, कुमकुम भाग्य, सावधान इंडिया सहित कई सीरियल में नजर आ चुकी हैं।

पढ़ें: फिल्म गुंजन सक्सेना के विवाद पर महिला आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने दी प्रतिक्रिया, करण जौहर के लिए कही ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed