फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा’ से विदा हुईं ये अभिनेत्री, फेयरवेल में इस वजह से आंखों में भर आए आंसू

Wed, 02 Sep 2020 03:18 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Wed, 02 Sep 2020 03:18 PM IST
विज्ञापन
Guddan Tumse Na Ho Paayega Actress Sehrish Ali Quits:show tumse na ho paayega
सेहरिश अली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

लोकप्रिय धारावाहिक ‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा’ में जहां गुड्डन (कनिका मान) और अक्षत (निशांत सिंह मलकानी) की जिंदगी में आने वाले रोमांचक उतार-चढ़ाव ने दर्शकों को बांधे रखा, वहीं इस शो में आने वाला एक नया मोड़ उन्हें हैरान कर देगा। शुरुआत से ही इस शो का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहीं सेहरिश अली ने लक्ष्मी अग्रवाल जिंदल का सनकी किरदार निभाकर लाखों दिलों को जीत लिया और अब वो जल्द ही इस शो से विदा लेने जा रही हैं।

Guddan Tumse Na Ho Paayega Actress Sehrish Ali Quits:show tumse na ho paayega
सेहरिश अली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

धारावाहिक ‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा’ के मेकर्स ने हाल ही में सेहरिश अली को एक भावपूर्ण विदाई दी, जहां सेहरिश ने पूरी टीम और इस शो से विदा ली। लंबे समय से अपने किरदार लक्ष्मी से जुड़ीं सेहरिश के लिए भी इस बेहतरीन टेलीविजन ड्रामा से विदा लेना मुश्किल था। लॉकडाउन के बाद अब इस शो की कहानी में सेहरिश का किरदार खत्म हो गया है, तो उन्होंने शो के सभी कलाकारों से नम आंखों से विदा ली।

Guddan Tumse Na Ho Paayega Actress Sehrish Ali Quits:show tumse na ho paayega
सेहरिश अली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

उनके लिए इस पल को खास बनाते हुए धारावाहिक ‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा’ के कलाकारों और क्रू सदस्यों ने एक केक भी काटा और सेहरिश को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। ‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा’ में काम करने का अनुभव बताते हुए सेहरिश ने कहा, “एक किरदार के रूप में लक्ष्मी मेरे दिल के करीब है और यह एक तरह से मेरा हिस्सा बन गया है। इस शो से जुड़े सभी लोगों के संग बिताई गई इन यादों को छोड़कर जाते हुए मेरा दिल भर आया है।”

विज्ञापन
विज्ञापन
Guddan Tumse Na Ho Paayega Actress Sehrish Ali Quits:show tumse na ho paayega
सेहरिश अली - फोटो : instagram/syed_sehrish_ali

सेहरिश कहती हैं, “इस टीम के साथ काम करते हुए मैंने बहुत एंजॉय किया है। जब मैं इस शो में आई थी, तो मुझे एक परिवार मिल गया था। उन्होंने मुझे हिम्मत दी और इस शो के सफर में मेरा हौसला बढ़ाया। मैं अपने दिल में उन सभी का प्यार और आशीर्वाद लेकर जा रही हूं। सभी से मिली शुभकामनाओं और प्यार को देखकर मैं भावुक हो गई। अब मैं अपने भविष्य की ओर देख रही हूं।”

विज्ञापन
Guddan Tumse Na Ho Paayega Actress Sehrish Ali Quits:show tumse na ho paayega
सेहरिश अली - फोटो : instagram/syed_sehrish_ali

कोरोना काल में लॉकडाउन के बाद शुरू हुए तमाम धारावाहिकों ने अपने कलाकारों के वेतन में भारी कटौती की है। जो कलाकार इस कटौती को मानने को तैयार नहीं है, उन्हें धीरे धीरे कहानी से बाहर किया जा रहा है। इसके अलावा ऐसे कलाकार भी धारावाहिक छोड़ रहे हैं जो कोरोना काल में पूरा पूरा दिन मुंबई से मीलों दूर बने सेट्स पर शूटिंग नहीं करना चाहते।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed