फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘गंदी बात’ से डिजिटल डेब्यू करने वाली ये अभिनेत्री अब दिखेगी इस धार्मिक शो में, यहां पाइए पूरी डिटेल

Wed, 02 Sep 2020 12:57 AM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 02 Sep 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Gandii Baat actress Urmimala Sinha Roy will be seen in sony tv serial Mere Sai
उर्मीमाला सिन्हा रॉय - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एकता कपूर के विवादास्पद शो ‘गंदी बात’ के सीजन 4 से डिजिटल मनोरंजन दुनिया में अपना डेब्यू करने वाली काबिल कलाकार उर्मीमाला सिन्हा रॉय टीवी पर वापस लौट रही हैं। छोटे परदे पर सुहानी सी लड़की, क्राइम पेट्रोल, लाल इश्क और इक्वायन जैसे धारावाहिकों में काम कर चुकीं उर्मीमाला की वापसी एक ऐसे किरदार में हो रही है, जिसका कहानी में होना ही एक नया ट्विस्ट लेकर आने वाला है। दिलचस्प बात ये है कि अपने षडयंत्रों का ये जाल वह एक धार्मिक धारावाहिक में बुनने वाली हैं।

Gandii Baat actress Urmimala Sinha Roy will be seen in sony tv serial Mere Sai
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जानकारी के मुताबिक चर्चित धार्मिक धारावाहिक ‘मेरे साईं’ के आने वाले ट्रैक में उर्मीमाला सिन्हा रॉय एक महत्वपूर्ण किरदार में नजर आएंगी। इस शो की आने वाली कहानी एक ऐसे परिवार की है, जो इसके एक सदस्य के लालच के कारण बिखर जाता है। इस कहानी में अंबा नाम की महिला का रोल निभा रही हैं उर्मीमाला। शो में उनसे पहले केतकी दवे से लेकर किशोरी गोडबोले तक कई उल्लेखनीय कलाकार अनेक महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा चुके हैं। ‘मेरे साईं - श्रद्धा और सबूरी’ में इन दिनों काल्पनिक कहानियों के जरिए लोकाचार के पाठ पढ़ाने की कोशिश चल रही है।

Gandii Baat actress Urmimala Sinha Roy will be seen in sony tv serial Mere Sai
उर्मीमाला सिन्हा रॉय - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

उर्मीमाला का किरदार अंबा कट्टर धार्मिक है, जो अपनी मान्यताओं में बहुत श्रद्धा रखती है। वह बताती हैं, “मेरे साईं में अंबा का मेरा किरदार साईं बाबा की भक्त है। वह अपने पड़ोसी से प्रभावित होकर अपने परिवार के बीच लड़ाई और अलगाव का कारण बनती है। यह पहली बार है जब मैं एक ऐसा ग्रे किरदार निभा रही हूं जो गलत भी है और सही भी। असल में पहली बार मैं एक मराठी किरदार में नजर आऊंगी। रियल लाइफ में मेरी फैमिली और मैं साईं बाबा को बहुत मानते हैं और हर साल हम लोग शिर्डी जाते हैं। मैं इस शो का हिस्सा बनने को लेकर बेहद उत्साहित हूं।”

विज्ञापन
विज्ञापन
Gandii Baat actress Urmimala Sinha Roy will be seen in sony tv serial Mere Sai
उर्मीमाला सिन्हा रॉय - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शो के संचालक बताते हैं कि ‘मेरे साईं’ का ये ट्रैक एक ऐसी लड़की के बारे में है, जो अपने परिवार और अपने भाइयों के बीच गलतफहमी पैदा करके परिवार के बीच फूट डालने का काम करती है। उसकी हरकतों से न सिर्फ परिवार की संपत्ति का बंटवारा होता है, बल्कि मां-बाप भी अलग हो जाते हैं। इसके बाद साईं बाबा उसे उसकी गलतियों का एहसास दिलाते हैं और उन गलतियों को सुधारने में उसकी मदद करते हैं।

विज्ञापन
Gandii Baat actress Urmimala Sinha Roy will be seen in sony tv serial Mere Sai
उर्मीमाला सिन्हा रॉय - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

उर्मीमाला सिन्हा रॉय का जन्म कोलकाता में, परवरिश झारखंड में और पढ़ाई दिल्ली में हुई है। मुंबई में उन्होंने अपना नाम बनाने के लिए काफी संघर्ष किया है। दावा तो उनका ये भी है कि फिल्म ‘सुल्तान’ में भी उन्होंने एक किरदार निभाया हालांकि ये किरदार फिल्म में कभी नजर नहीं आया। इस बारे में उर्मीमाला का कहना था कि ये किरदार शूट तो हुआ लेकिन एडिटिंग में इसे हटा दिया गया।

सुशांत को याद कर भावुक हुईं अंकिता लोखंडे, लिखा- 'तुम्हारी आवाज आज भी मेरे दिल...'

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed