टीवी के जाने माने अभिनेता गौरव चोपड़ा की निजी जिंदगी परेशानी भरी चल रही है। हाल ही में उनकी मां का निधन हुआ था और अब उन्होंने अपने पिता को भी खो दिया है। महज 10 दिन के अंदर उनके माता पिता ने दुनिया को अलविदा कह दिया। गौरव ने अपने पिता के निधन की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर दी।
'बिग बॉस' के इस कंटेस्टेंट को लगा एक और सदमा, मां के निधन के 10 दिन बाद पिता ने दुनिया को कहा अलविदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
29 अगस्त को गौरव चोपड़ा के पिता का निधन हुआ था। उन्होंने अपने दिवंगत पिता की फोटो साझा की और कैप्शन में लिखा, 'श्री स्वतंत्र चोपड़ा। मेरे हीरो, मेरे आइडल, मेरी प्रेरणा, आइडल पिता। मुझे ये बात समझने में 25 साल लगे कि सारे पिता उनकी तरह नहीं होते हैं। वो स्पेशल थे। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि मैं उनका बेटा हूं। उनका बेटा होने के नाते उनकी विरासत मुझ में हैं। प्यार और सम्मान।'
गौरव आगे लिखते हैं, 'जब मैं छोटा था, किसी गली में जाता या मार्केट में जाता तो हमेशा लोग मुझे आपके बेटे के नाम से पहचानते। दुकानदार मेरा स्वागत करते और मुझसे कम पैसे लेते क्योंकि मैं आपका बेटा था।' इसके अलावा भी गौरव ने अपने पिता की कई यादें साझा कीं।
A post shared by Gaurav Chopraa (@mrgravitas) on
बता दें कि गौरव की मां का निधन 19 अगस्त को हुआ था। गौरव लिखते हैं 'मेरी मां ने हमें 19 तारीख को अलविदा कहा और पिता ने 29 तारीख को। 10 दिन में वे दोनों चले गए। अब मेरी जिंदगी में एक खालीपन आ गया है जो कभी नहीं भरने वाला।'
गौरतलब है कि गौरव चोपड़ा टीवी के बड़े अभिनेता हैं और कई बड़े सीरियल का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने बिग बॉस सीजन 10 में भी हिस्सा लिया था। इसके अलावा गौरव को सीरियल उतरन से पहचान मिली। उनके मुख्य शोज में अघोरी, संजीवनी, पिया का घर, नच बलिए 2, डांसिंग विद द स्टार्स और जोर का झटका सहित अन्य शामिल हैं।