फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'रसोड़े में कौन था' छोड़िए, यहां देखिए 'साथ निभाना साथिया' में कौन-कौन था, जानिए अब क्या करती है इस शो की स्टारकास्ट

Tue, 01 Sep 2020 01:17 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 01 Sep 2020 01:17 PM IST
विज्ञापन
Rasode Me Kaun Tha Saath Nibhaana Saathiya Famous Star Cast Of Serial
साथ निभाना साथिया - फोटो : सोशल मीडिया

'साथ निभाना साथिया' का मीम 'रसोड़े में कौन था..' इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। इस वायरल मीम में कोकिलाबेन, गोपी बहू से पूछती हैं रसोड़े में कौन था... 'कुकर से चने निकाल दिए और खाली कुकर गैस पर चढ़ा दिया', ये मीम इस वक्त इंटरनेट पर छाया हुआ है। 'साथ निभाना साथिया' का पहला एपिसोड 3 मई 2010 को टेलीकास्ट हुआ और 23 जुलाई 2017 को इसका आखिरी एपिसोड टीवी पर टेलीकास्ट हुआ था। ऐसे में हम आपको इस सीरियल की स्टार कास्ट के बारे में बताने जा रहे हैं। 

Rasode Me Kaun Tha Saath Nibhaana Saathiya Famous Star Cast Of Serial
रूपल पटेल - फोटो : facebook-@OfficialRupalPatel

रूपल पटेल
साथ निभाना साथिया में एक्ट्रेस रूपल पटेल ने कोकिला मोदी का किरदार निभाया था। उनका किरदार शो में काफी दमदार था। पूरे घर पर अपना हुकुम चलाने वाली "कोकिला" हमेशा अपने परिवार को एकजुट करने के सारे प्रयास करती है। रूपल कई फिल्मों में भी अभिनय कर चुकी हैं। उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से एक्टिंग में प्रशिक्षण लिया है।

Rasode Me Kaun Tha Saath Nibhaana Saathiya Famous Star Cast Of Serial
जिया माणेक - फोटो : twitter/giaa_manek

जिया माणेक (Giaa Manek)
मासूम सा चेहरा और सहमी सी गोपी का किरदार निभाकर जिया माणेक ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। हालांकि कुछ वक्त बाद उन्होंने शो को अलविदा कह दिया। जिया के बाद इस रोल को देवोलीना भट्टाचार्जी ने निभाया। बता दें कि जिया अहमदाबाद की रहने वाली हैं और गुजराती परिवार से ताल्लुक रखती हैं। बीते पांच साल में जिया भले ही छोटे पर्दे पर नजर नहीं आई लेकिन सोशल इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहीं। जिया लगातार प्रशंसकों के साथ अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rasode Me Kaun Tha Saath Nibhaana Saathiya Famous Star Cast Of Serial
मोहम्मद नाजिम - फोटो : twitter /khilji_nazim

मोहम्मद नाजिम
'साथ निभाना साथिया' में मोहम्मद नाजिम ने अहम मोदी की भूमिका निभाई थी। अहम सीरियल में गोपी के पति थे। नाजिम कई टीवी शोज में नजर आ चुके हैं। कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन में काम ना मिलने की वजह से मोहम्मद नजीम अपने गांव मालेरकोटला (पंजाब) चले गए थे। हालांकि अब चार महीने बिताने के बाद मोहम्मद नजीम वापसी मुंबई लौट आए हैं।

विज्ञापन
Rasode Me Kaun Tha Saath Nibhaana Saathiya Famous Star Cast Of Serial
वंदना विठलानी - फोटो : facebook/vandana.vithlani

वंदना विठलानी
टीवी सीरियल 'साथ निभाना साथिया' में टीवी अदाकारा वंदना विठलानी उर्मिला के किरदार में नजर आईं थीं। जो राशि के साथ मिलकर हमेशा साजिश करने में लगी रहती थी। उन्होंने ससुराल सिमर का में भी काम किया है। वंदना ने साथ निभाना साथिया में सात साल तक काम किया। 'साथ निभाना साथिया' सात साल तक टेलीकास्ट हुआ था और 23 जुलाई 2017 को इसका आखिरी शो टीवी पर टेलीकास्ट हुआ था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed