लॉक डाउन के दौरान लोगों ने अपने घरों पर क्या क्या देखा, इसका विश्लेषण करके ही अब टीवी चैनल के अधिकारी अपने नए कार्यक्रम तैयार कर रहे हैं। ओटीटी इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों का सारा डाटा इकट्ठा करके ही स्टार प्लस ने अपने चर्चित कार्यक्रम ‘साथ निभाना साथिया’ का दूसरा सीजन लॉन्च करने की तैयारी की है। शो की मुख्य अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने इसका टीजर भी रिलीज कर दिया है।
Saath Nibhaana Saathiya 2: दर्शकों का डाटा जुटाकर इस तरह हुई ‘साथ निभाना साथिया 2’ की टेस्टिंग, देवोलीना ने जारी किया टीजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने प्रशंसकों के बीच गोपी बहू के नाम से मशहूर देवोलीना को बिग बॉस 13 में काफी शोहरत मिली। इसके बाद वह अब जाकर टीवी पर लौट रही हैं। सोशल मीडिया पर देवोलीना ने शो का टीजर ये कहते हुए साझा किया, ‘हम लौट आए हैं जनता की बेहद मांग पर।’ इस टैगलाइन ने भी सोशल मीडिया और ओटीटी पर नजर रखने वालों को इसकी तफ्तीश के लिए प्रेरित किया है।
ओटीटी तकनीक के जानकार बताते हैं कि देश विदेश में जो कुछ भी अब इंटरनेट पर चल रहा है वह सब एक तरीके से दर्शकों व ग्राहकों की जानकारी भी जुटाता रहता है। किसने किस क्षेत्र से लॉग इन किया और कितनी देर तक क्या क्या देखा, ये सब ओटीटी की आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस में जमा होता रहता है। ओटीटी इसी पसंद के हिसाब से न सिर्फ अपने ग्राहकों को नए पुराने कार्यक्रम होम पेज पर दिखाता रहता है बल्कि इसी डाटा का इस्तेमाल कर ओटीटी संचालक नए कार्यक्रमों की तैयारी भी करते हैं।
‘साथ निभाना साथिया’ का पिछला सीजन 2017 में खत्म हुआ था, ये कार्यक्रम हाल ही में एकदम से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया, जब इसकी एक लाइन ‘रसोड़े में कौन था’ को सोशल मीडिया पर जबर्दस्त चर्चा मिल गई। कुछ नेताओं ने टीवी बहस में भी इसका इस्तेमाल किया। इस लाइन पर मीम बने और यशराज मुखाटे नाम के मीम क्रिएटर ने तो इस पर गाना ही बना डाला। स्टार प्लस के सूत्र बताते हैं कि ये सारा जतन जानबूझकर किया गया और इससे शो की लॉन्चिंग से पहले दर्शकों के मनोभावों की टेस्टिंग भी हो गई। सोशल मीडिया और इंटरटनेट के जरिए नागरिकों के मनोभाव परखने वालों का मानना है कि भारत के अधिकतर नागरिक अब कोरोना के साथ ही जीने का मन बना चुके हैं। इनमें से ज्यादातर बाहर जाते समय सावधानियां भी बरत रहे हैं औऱ जिनको बाहर काम नहीं है वे घर पर ही रहना ज्यादा सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। कोरोना काल में टीवी और ओटीटी की दर्शकों में हुआ इजाफा टीवी और वेब सीरीज बनाने वालों के लिए नए मौके भी लेकर आया है।