फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुनील ग्रोवर के साथ काम नहीं करना चाहतीं शिल्पा शिंदे, कहा- 'जब वह सेट पर होते हैं तो कोई कुछ नहीं कर पाता'

Mon, 31 Aug 2020 02:42 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 31 Aug 2020 02:42 PM IST
विज्ञापन
Shilpa Shinde And Sunil Grover Gangs of Filmistan Shilpa Said She Do Not Want To work With Sunil
शिल्पा शिंदे, सुनील ग्रोवर - फोटो : Instagram- गैंग्ज़ऑफ़फ़िल्मिस्तान

भाबी जी घर पर हैं में अंगूरी भाभी बनकर मशहूर हुईं शिल्पा शिंदे सुनील ग्रोवर के साथ काम नहीं करना चाहती हैं। उन्हें सुनील से बहुत सारी शिकायतें हैं। शिल्पा ने कहा है कि उन्होंने 'गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान' शो में शामिल होने से पहले निर्माताओं को सूचित किया था कि वह सुनील ग्रोवर के साथ काम नहीं करना चाहती हैं। 

Shilpa Shinde And Sunil Grover Gangs of Filmistan Shilpa Said She Do Not Want To work With Sunil
गैंग्ज़ऑफ़फ़िल्मिस्तान - फोटो : Instagram- गैंग्ज़ऑफ़फ़िल्मिस्तान

शो 31 अगस्त से शुरू हो रहा है लेकिन खबर है कि शिल्पा इसका हिस्सा नहीं होंगी। शिल्पा का कहना है कि 'शो के मेकर्स ने शुरुआत से मुझसे झूठ बोला है। उन्होंने मुझे कहा था कि हमें हफ्ते में सिर्फ 2 बार शूट करना है, लेकिन हम रोज 12 घंटे शूट कर रहे हैं।'

Shilpa Shinde And Sunil Grover Gangs of Filmistan Shilpa Said She Do Not Want To work With Sunil
गैंग्ज़ऑफ़फ़िल्मिस्तान - फोटो : Instagram- गैंग्ज़ऑफ़फ़िल्मिस्तान

शिल्पा कहती हैं, 'मैंने इस शो को हां करने के लिए सिर्फ एक शर्त रखी थी कि मैं सुनील ग्रोवर के साथ काम नहीं करूंगी। उन्होंने मुझसे कहा कि सुनील शो का हिस्सा नहीं हैं। फिर मुझे बाहर से पता चला कि सुनील इस शो का हिस्सा हैं। मैंने शो के मेकर्स से जब पूछा तो उन्होंने कहा कि सुनील का मेरे पार्ट से कोई लेना देना नहीं होगा। वह कुछ और करेंगे'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shilpa Shinde And Sunil Grover Gangs of Filmistan Shilpa Said She Do Not Want To work With Sunil
शिल्पा शिंदे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शिल्पा ने सुनील ग्रोवर पर संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि, कपिल शर्मा शो में हर आर्टिस्ट को अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिलता है, लेकिन गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान में ऐसा नहीं है। यहां पूरा फोकस सुनील ग्रोवर पर होता है। जब सुनील सेट पर होते हैं तो कोई और कुछ नहीं कर पाता। हमें स्क्रिप्ट्स नहीं दी जाती। मैं भीड़ में बैठकर ताली बजाने के लिए वापसी नहीं कर रही हूं'।

विज्ञापन
Shilpa Shinde And Sunil Grover Gangs of Filmistan Shilpa Said She Do Not Want To work With Sunil
गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बात करें शो गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान की तो यह 31 अगस्त से रात 8 बजे से शुरू होने जा रहा है। इस शो में शिल्पा शिंदे, संकेत भोसले और सुनील ग्रोवर के अलावा उपासना सिंह, सुगंधा मिश्रा, संकेत भोंसले, सिद्धार्थ सागर, परितोष त्रिपाठी और जतिन सूरी जैसे कलाकर नजर आने वाले हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed